फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025 Final: पंजाब के फाइनल में पहुंचने पर प्रीति जिंटा ने जताई खुशी, पोस्ट शेयर कर लिखी यह मजेदार बात

Mon, 02 Jun 2025 08:44 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Preity Zinta Tweet: प्रीति जिंटा आईपीएल के फाइनल में अपनी टीम पंजाब किंग्स के पहुंचने से काफी खुश हैं। अब इसको लेकर प्रीति ने एक पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
प्रीति जिंटा - फोटो : एक्स@realpreityzinta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट का त्यौहार कहे जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग यानी कि आईपीएल में रविवार को खेले गए दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर पंजाब किंग्स टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गया है। अब पंजाब का मुकाबला कल यानी 3 जून को फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा। अपनी टीम के फाइनल में पहुंचने पर अब टीम की मालिक और अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने खुशी जताई है।

प्रीति ने जताई जीत पर खुशी

विज्ञापन

पंजाब किंग्स की मालकिन और अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने टीम के फाइनल में पहुंचने के कई घंटों बाद अब टीम की जीत पर खुशी जताते हुए अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट री-शेयर किया है। पंजाब किंग्स की एक पोस्ट को री-शेयर करते हुए प्रीति ने लिखा, ‘वाह क्या जीत है। पंजाबी आ गए ओये।’ इसके साथ ही उन्होंने रेड हार्ट वाला इमोजी भी बनाया है। साथ में प्रीति ने हैशटैग में साडा पंजाब और बस जीतना है भी लिखा है।
 

 

विज्ञापन

पांच बार की चैंपियन मुंबई को दी पटखनी
रविवार को अहमदाबाद में खेले गए क्वालिफायर-2 के मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। इस जीत के नायक कप्तान श्रेयस अय्यर रहे, जिन्होंने दबाव भरे इस मैच में 41 गेंदो पर 87 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को 1 एक ओवर रहते ही 204 रनों के विशाल लक्ष्य तक पहुंचा दिया। पंजाब किंग्स ने 2014 के बाद पहली बार आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। अब फाइनल में उसका मुकाबला विराट कोहली की आरसीबी से होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें