फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने ठुकरा दिया टिकट और राज्यसभा सीट का ऑफर, खुद बताई वजह

Thu, 27 Feb 2025 10:53 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Preity Zinta: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने ट्विटर पर अपने फैंस से बातचीत की। इस दौरान उनसे जब राजनीति में आने के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि कई पार्टियां उन्हें टिकट और राज्यसभा सीट ऑफर कर चुकी हैं।
 
विज्ञापन
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने ट्विटर के माध्यम से अपने फैंस से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ 2025 की तस्वीरें साझा करने के बाद खुद पर हो रही ट्रोलिंग के बारे में भी चर्चा की। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि उन्हें कई पार्टियों से टिकट और राज्यसभा की सीट का ऑफर दिया गया, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया, क्योंकि उन्हें राजनीति में शामिल होने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
विज्ञापन


कुंभ की फोटो पर हो रही ट्रोलिंग पर क्या बोलीं अभिनेत्री?
अभिनेत्री ने ट्विटर पर फैंस से बातचीत के दौरान एक यूजर ने पूछा, आपकी कुंभ की तस्वीर ने आपके खिलाफ ट्रोल की बाढ़ क्यों ला दी? इस पर अभिनेत्री ने कहा, "जो लोग आपको नीचे गिराने की कोशिश करते हैं, वह पहले से ही आपसे नीचे हैं, इसलिए उनकी और ट्रोल्स की कौन परवाह करता है।" उन्होंने कहा, "असली हिम्मत तब होती है जब आप अपने और अपने आसपास सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करते हैं और दुनिया को दूसरों के लिए एक बेहतर जगह बनाते हैं।"

यह खबर भी पढ़ें: Akshay Kumar: 'मेरी भक्ति को अगर कोई गलत समझे...', 'महाकाल चलो' गाने के विवाद पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन


महाकुंभ का दौरान करने पर हुईं ट्रोल
हाल ही में प्रीति जिंटा ने ‘महाकुंभ 2025’ का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर महाकुंभ से अपनी तस्वीरें शेयर की। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने उन पर अपना सोशल मीडिया अकाउंट भाजपा को सौंपने का आरोप लगाया था, जिसका उन्होंने खंडन किया। उन्होंने पहले केरल कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर जवाब देते हुए कहा था कि वह अपना अकाउंट खुद मैनेज करती हैं।

यह खबर भी पढ़ें: MHKB Collection: बजट का 10 प्रतिशत ही निकाल पाई ‘मेरे हसबैंड की बीवी’, सातवें दिन नहीं छू पाई 50 लाख का आंकड़ा


राजनीति को लेकर क्या बोलीं प्रीति?
ट्विटर पर बातचीत के दौरान एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि क्या वह राजनीति में आने का प्लान कर रही हैं? इसके जवाब में प्रीति ने साफ तौर पर कहा कि उनकी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं है। अभिनेत्री ने कहा, "नहीं! मेरे लिए कोई राजनीति नहीं। पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न पार्टियों ने मुझे टिकट और राज्यसभा सीटें देने की पेशकश की है, लेकिन मैंने विनम्रतापूर्वक मना कर दिया है, क्योंकि जो मैं चाहती हूं यह वह नहीं है।" इस बीच प्रीति जिंटा ‘लाहौर 1947’ के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म में सनी देओल और उनके बेटे करण देओल भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें