अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने हाल ही में लॉस एंजिल्स में होली मनाई और यूएसए में अपने होली उत्सव की एक झलक साझा की। वह अपने परिवार के साथ होली का उत्सव मनाती हुई नजर आईं। उन्होंने अपने पति जीन गुडइनफ और उनके जुड़वां बच्चों जिया और जय के साथ तस्वीरें शेयर की। अभिनेत्री ने कैप्शन में यह भी लिखा की उनके पति खुशकिस्मत हैं कि उन्होंने एक भारतीय महिला से शादी की।
रंग से सराबोर दिखा प्रीति का परिवार
प्रीति जिंटा ने पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह होली के रंगों में सराबोर दोस्तों और परिवार के साथ खुशी से नाचती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपने बच्चों के साथ भी पोज दिया, लेकिन उनके चेहरों को इमोजी से ढक दिया। क्लिप में वह हाथ पर मेहंदी का टैटू भी बनवाती नजर आ रही हैं। जिसमें जीन, जिया और जय के नाम के साथ ओम का प्रतीक भी है।
यह खबर भी पढ़ें: Kalki 2: 'कल्कि 2' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, निर्देशक नाग आश्विन ने प्रभास की फिल्म की कहानी पर भी दिया अपडेट
भारतीय महिला से शादी करने के लिए पति को बताया खुशकिस्मत
पोस्ट शेयर करते हुए प्रीति ने लिखा, "इस होली में वह सब कुछ था जो मैं चाहती थी। शानदार मौसम, उत्साहित बच्चे, ऑर्गेनिक रंग, दोस्त, परिवार, स्वादिष्ट खाना और गाना बजाना (संगीत) के साथ सबसे अच्छी होली पार्टी। एक बहुसांस्कृतिक भारतीय अमेरिकी परिवार होने के नाते हम एक-दूसरे के त्योहारों और संस्कृति का जश्न मनाते हैं। इसलिए बच्चे हमेशा दोनों तरफ अपनी जड़ों को जानते हैं।
अभिनेत्री ने आगे कहा, "मैं हमेशा जीन के साथ मजाक करती हूं और कहती हूं कि उसे भारतीय महिला से शादी करने का सौभाग्य मिला, क्योंकि हमारी प्राचीन विरासत और अविश्वसनीय संस्कृति को देखते हुए हमारे पास जश्न मनाने के बहुत सारे कारण हैं।”
यह खबर भी पढ़ें: Jaat: सनी देओल की 'जाट' के लिए रणदीप हुड्डा ने किया शारीरिक बदलाव, 'रणतुंगा' का किरदार निभाने के लिए बढ़ाया वजन
प्रीति जिंटा का वर्क फ्रंट
प्रीति जिंटा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगी। उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर साल 2018 की फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ में देखा गया था।