फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan: ऋतिक की फिटनेस की इस कदर मुरीद हुईं प्रीति जिंटा, कमेंट कर बोलीं-वाह, प्रशंसकों ने भी की तारीफ

Mon, 06 Jan 2025 02:41 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऋतिक रोशन ने हाल ही में, इंस्टा पर एक तस्वीर साझा की है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस के साथ-साथ अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी अभिनेता के फिटनेस की तारीफ की है। 
विज्ञापन
ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम @hrithikroshan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन न केवल अपने अभिनय बल्कि अपने फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। फिल्म में भी अभिनेता के डांस मूव्स के बाद उनकी बॉडी की ही प्रशंसक ज्यादा तारीफ करते हैं। अब हाल ही में ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी एक शर्टलेस तस्वीर साझा की है, जिसमें वह 8 पैक एब्स दिखाते नजर आ रहे हैं। ऋतिक की इस फोटो को देखकर बॉलीवुड की ये अभिनेत्री भी उनके फिटनेस की मुरीद हो गईं और खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाईं।
विज्ञापन


ऋतिक रोशन ने साझा की तस्वीर
ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जिम से अपनी एक तस्वीर साझा की है। फोटो में अभिनेता ग्रे जॉगर्स और बिना शर्ट में नजर आ रहे हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने ब्लैक कैप और जिम के ग्लव्स पहने हैं। बता दें कि तस्वीर में अभिनेता बाइसेप्स फ्लेक्स करते नजर आए। हालांकि, जिस चीज ने फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह था अभिनेता के 8 पैक एब्स।




अभिनेता की फिटनेस की मुरीद हुईं प्रीति जिंटा
अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा, "मजबूत होने और मजबूत दिखने के बीच बहुत बड़ा अंतर है। इस साल मैं असली चीज करने जा रहा हूं।” अभिनेता की इस तस्वीर पर कमेंट करने से अभिनेत्री  प्रीति जिंटा भी खुद को नहीं रोक पाईं। अभिनेत्री ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह!'। वहीं, कई यूजर्स अभिनेता से उनकी आगामी फिल्म 'वॉर 2' और 'कृष 4' को लेकर अपडेट भी मांगने लगे।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मिला ऐसा रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा, 'क्या यह तैयारी 'वॉर 2' और 'कृष 4' के लिए है। प्लीज जल्दी से कोई अपडेट दें।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपको ग्रीक गॉड का सही टैग दिया गया है।' एक और यूजर ने लिखा, 'ड्रीम फिजीक ऑफ एवरीवन।'  वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'वॉर 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें