प्रीति ने पोस्ट में दी नसीहत
एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनके पहले एआई चौटबॉट इंटरैक्शन को 'पेड प्रमोशन' नौटंकी माना गया। उन्होंने बताया कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थकों को 'भक्त' कह कर बुलाया जाता है और गर्वित भारतीयों को 'अंध भक्त' कहा जाता है। एक बड़ी पोस्ट में प्रीति जिंटा ने कहा 'सोशल मीडिया पर लोगों को क्या हो रहा है? हर कोई आलोचक हो रहा है। अगर कोई अपने पहले एआई चैटबॉट के बारे में बात करता है, तो लोग समझते हैं कि पैड प्रमोशन है। अगर आप अपने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हो तो भक्त कहलाते हो। अगर आप गर्वित हिंदू या भारतीय हो तो आप अंध भक्त कहे जाते हो।'
मेरे लिए कोई जान नहीं दे सकता
'वीर जारा' की एक्ट्रेस ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा 'आइए इसे हकीकत बनाएं और लोगों को वैसे ही लें जैसे वे हैं, न कि जैसा हम सोचते हैं कि उन्हें होना चाहिए! हमें लगता है कि हमें बस बातचीत करनी चाहिए और एक दूसरे से बात करके खुश होना चाहिए। अब मुझसे ये मत पूछना कि मैंने जीन से शादी क्यों की? मैंने उनसे शादी की क्योंकि मैं उनसे प्यार करती हूं। क्योंकि सरहद पर एक भी ऐसा शख्स नहीं है, जो मेरे लिए अपनी जान दे सकता है समझे।'
यह खबर भी पढ़ें: Anurag Kashyap: इसलिए फिल्म निर्माता बनना चाहते थे अनुराग कश्यप, सिनेमा को लेकर की अपने मन की बात
यूजर ने प्रीति को दिया जवाब
एक्स पर कई यूजर्स ने इस पोस्ट का जवाब दिया है। एक यूजर ने कहा है कि इस तरह की पोस्ट ट्रोलर्स को बढ़ावा देती हैं। यूजर ने लिखा कि "अगर ये ट्रोल्स न होते तो क्या आपने कभी पोस्ट किया होता, सेलिब्रिटीज की ऐसी प्रतिक्रियाएं ट्रोलर्स को भी बढ़ावा देती हैं? हमारे जैसे अपने फैंस के लिए कठिन चीजों को आसान बनाएं, ट्रोलिंग और एआई आदि के साथ घंटों चैटिंग करके निराशाजनक होने के बजाय हमारे लिए इसे और बेहतर बनाएं।'
यह खबर भी पढ़ें: Crime Beat Review: रंग जमाने से फिर चूके साकिब सलीम और सबा आजाद, सुधीर मिश्रा के नाम पर जी5 ने लगाया बट्टा
प्रीति ने सकारात्मकता फैलाने की दी सलाह
प्रीती ने यूजर को रिप्लाई करते हुए लिखा कि 'हमें लगता है कि आप लोग ये भूल गए हैं कि हम तकनीकि के साथ बड़े नहीं हुए हैं, इसलिए ये एलियन की तरह लग रहा है और एआई के प्रति बहुत जिज्ञासा है। मैं असल बातचीत को अहमियत देती हूं और मुझे ऑनलाइन आने का वक्त ही नहीं मिलता क्योंकि मैं अपने छोटे बच्चों के साथ मसरूफ रहती हूं। पहले हम बहुत बढ़िया चैट करते थे। हम कोई विषय चुनते थे और सभी उस विषय पर बात करते थे। उम्मीद है कि जब मेरे पास ज्यादा वक्त होगा, तो मैं उन चैट पर वापस आऊंगी।'
प्रीती जिंटा ने कई दूसरे यूजर्स को भी रिप्लाई किया। उन्होंने लोगों से गुजारिश की कि वह नाकारात्मकता के बजाए सकारत्मकता फैलाएं।