ट्रॉफी को चूमती नजर आईं
प्रतिभा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। साझा की गई तस्वीरों में वे अपनी आईफा ट्रॉफी को चूमती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'किसी ऐसी चीज के लिए स्वीकृति पाना एक खूबसूरत एहसास है, जिसे आप सचमुच प्यार करते हैं'। मुझे बेस्ट डेब्यू फीमेल अवॉर्ड से सम्मानित करने के लिए आईफा का शुक्रिया। यह सचमुच एक सपने के सच होने जैसा है।
आमिर खान और किरण राव का जताया आभार
प्रतिभा रांटा ने आगे लिखा है, 'आईफा को हमेशा टीवी पर देखा है। इस बार इसका हिस्सा बनना मेरे लिए एक अनोखा अनुभव रहा। इसके लिए किरण मैम (किरण राव) को शुक्रिया। उन्होंने मुझसे मेरा बेस्ट काम कराया। आमिर सर (आमिर खान) को शुक्रिया, जिन्होंने मुझे इस फिल्म में काम करने का मौका दिया। साथ ही 'लापता लेडीज' की पूरी टीम को शुक्रिया, जो मेरे इस सफर में साथ रहे'।
बोलीं- 'जहां हूं अपने दर्शकों की वजह से हूं'
प्रतिभा ने अपने परिवार और दादा दादी को भी शुक्रिया कहा। उन्होंने आगे लिखा है, 'दादू दादी, मम्मी पापा, सिम्मी और रघु...आप सभी के प्यार, आशीर्वादा और लगातार सहयोग के लिए शुक्रिया। मेरे प्यारे दोस्तों और दर्शकों को आपको भी बेशुमार प्यार। मैं आज जहां हूं, सिर्फ अपने दर्शकों के प्यार की वजह से हूं'। बता दें कि 'लापता लेडीज' को 10 आईफा अवॉर्ड मिले हैं। बेस्ट लीड रोल (फीमेल) के लिए नितांशी गोयल को इस फिल्म के लिए अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी इसे मिला है। बेस्ट डायरेक्टर के लिए किरण राव को अवॉर्ड मिला है।