युवाओं से की आगे आने की अपील
प्रकाश राज ने युवाओं से अपने भविष्य के लिए आगे आने की अपील की और नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘चुने हुए नेताओं को अपना काम करना चाहिए। आपने सब कुछ बदल दिया है। आप राजनीति कर रहे हैं और हमें काम करना चाहिए, ऐसा नहीं चलेगा। इस देश के युवा अब अपनी लड़ाई खुद लड़ने का फैसला कर चुके हैं।’
उन्होंने आगे कहा, ‘इस देश का युवा ही असली ताकत है। अंकल-आंटी, आप रिटायरमेंट के बाद भी देश चला रहे हैं, अब हट जाइए। हम युवा अपने भविष्य और सपनों के लिए लड़ रहे हैं।’
देशभर में जारी है विरोध प्रदर्शन
यह प्रदर्शन CJP के उस अभियान का हिस्सा है, जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। संगठन NEET पेपर लीक, CBSE के डिजिटल इवैल्यूएशन सिस्टम और परीक्षा प्रणाली में खामियों को लेकर कार्रवाई की मांग कर रहा है।
ये भी पढ़ें- ‘मुझे वो बिल्कुल पसंद नहीं’, ओरी ने फिर साधा ध्रुव राठी पर निशाना, यूट्यूबर को बताया ‘एंटी-नेशनल’
इससे पहले लखनऊ में CJP के फाउंडर अभिजीत डिपके ने कहा था कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक ये प्रदर्शन जारी रहेंगे। उन्होंने देशभर के छात्रों से 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले बड़े प्रदर्शन में शांतिपूर्ण तरीके से शामिल होने की अपील भी की।