हिंदी सिनेमा का जुड़ाव खत्म हुआ
एक्टर ने आगे कहा 'हमारे (दक्षिण) पास अभी भी बताने के लिए कहानियां हैं, तमिल के नए युवा डायरेक्टर दलित मुद्दों पर बात कर रहे हैं। इससे बहुत उम्मीद मिलती है।' हिंदी सिनेमा के बारे में उन्होंने कहा 'मल्टीप्लेक्स आने के बाद, बॉम्बे फिल्म इंडस्ट्री सिर्फ मल्टीप्लेक्स के लिए फिल्में बनाने लगी। क्योंकि वे अच्छी चल रही थीं। वे पेज 3 कल्चर में चले गए और इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण राजस्थान और बिहार से अपना जुड़ाव खो दिया।'
प्रकाश ने किया हिंदी फिल्मों में काम
आपको बता दें कि प्रकाश राज ने हिंदी फिल्मों 'सिंघम' और 'वांटेड' में जबरदस्त एक्टिंग की है। इन्हीं फिल्मों से उन्हें हिंदी पट्टी में पहचान मिली। आखिरी बार उन्हें धनुष और कृति सेनन की अदाकारी वाली फिल्म 'तेरे इश्क में' में देखा गया था।