फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prajakta Koli: बॉलीवुड के बाद प्राजक्ता कोली ने रखा मराठी सिनेमा में कदम, जारी किया फिल्म का पोस्टर

Tue, 16 Sep 2025 05:25 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prajakta Koli Marathi Debut: सोशल मीडिया, ओटीटी और बॉलीवुड से पहचान बनाने वालीं प्राजक्ता कोली अब मराठी सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। 
विज्ञापन
प्राजक्ता कोली - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर 'मोस्टलीसेन' के नाम से पहचान बनाने वाली प्राजक्ता कोली आज एक ऐसा नाम बन चुकी हैं, जिनकी लोकप्रियता सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रही। ओटीटी और बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब वो अपने करियर का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। प्राजक्ता पहली बार मराठी सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं और उनकी इस फिल्म का नाम है क्रांतिज्योति विद्यालय – मराठी माध्यम।
विज्ञापन


प्राजक्ता ने शेयर किया पोस्ट
प्राजक्ता ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'उस भाषा के प्यार में, जिसे मैं अपनी मातृभाषा कहती हूं। मिलते हैं, बहुत जल्द।' प्राजक्ता ने फैंस को जानकारी देते हुए फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में भी फैंस को बताया है। 
 


फिल्म की कहानी और निर्देशन
इस फिल्म का निर्देशन हेमंत ढोमे ने किया है। कहानी महाराष्ट्र की शिक्षा व्यवस्था और मराठी माध्यम स्कूलों के पतन के इर्द-गिर्द बुनी गई है। यह फिल्म समाज में एक गंभीर संदेश देने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Alia Bhatt: आठ साल की आलिया से मिलीं 33 साल की आलिया, एक्ट्रेस को पसंद आया गूगल जेमिनी का ट्रेंड

फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म में प्राजक्ता कोली के साथ मराठी सिनेमा के कई जाने-माने चेहरे नजर आएंगे। इसमें सचिन खेड़ेकर, अमेय वाघ, सिद्धार्थ चांदेकर, क्षिती जोग, कदंबरी कदम, हरीश दुहाडे और पुष्कराज चिरपुटकर जैसे कलाकार शामिल हैं। इन सभी कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को और भी मज़बूत बनाती है।

प्राजक्ता का अब तक का सफर
प्राजक्ता की पहचान सबसे पहले यूट्यूब से हुई, जहां वह रिलेटेबल और हल्के-फुल्के हास्य वाले वीडियो बनाती थीं। इसके बाद उन्हें ओटीटी पर नेटफ्लिक्स की रोमांटिक सीरीज 'मिसमैच्ड' से पहचान मिली। शो को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि इसका चौथा और अंतिम सीजन भी अगले साल आने वाला है। इसी बीच प्राजक्ता ने धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'जुग जुग जियो' से बॉलीवुड डेब्यू किया, जिसमें वह वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ नजर आईं। हाल ही में वह अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'अंधेरा' में भी दिखाई दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें