फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: ‘वो दीवार पर अपना सिर पटकते थे’, प्रह्लाद कक्कड़ का खुलासा- ऐश्वर्या को लेकर जुनूनी थे सलमान

Wed, 17 Sep 2025 08:53 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman-Aishwarya Love Story: ऐड गुरु कहे जाने वाले प्रह्लाद कक्कड़ ने सलमान-ऐश्वर्या की लव स्टोरी को लेकर कई खुलासे किए हैं। जानिए उन्होंने क्या कुछ बताया।
विज्ञापन
प्रह्लाद कक्कड़, ऐश्वर्या राय और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे चर्चित लव स्टोरी रही है। हालांकि, बाद में इनका ब्रेकअप भी काफी सुर्खियों में रहा। दोनों के ब्रेकअप को लेकर तमाम तरह की बातें कही जाती हैं। अब ऐड गुरु कहे जाने वाले प्रह्लाद कक्कड़ ने सलमान खान और ऐश्वर्या की लव स्टोरी और ब्रेकअप पर खुलकर बात की। साथ ही कई खुलासे भी किए।

ऐश्वर्या को लेकर जुनूनी थे सलमान

विज्ञापन

विक्की लालवानी के साथ बातचीत के दौरान विज्ञापन की दुनिया के दिग्गज निर्माता-निर्देशक का कहना है कि वो सलमान-ऐश्वर्या वाली बिल्डिंग में ही रहते थे। इसलिए उन्होंने सबकुछ अपनी आंखों से देखा है। प्रह्लाद का कहना है कि सलमान ऐश्वर्या को लेकर काफी जुनूनी थे। आप ऐसे व्यक्ति के साथ कैसे पेश आते हैं?

घर में तमाशा करते थे सलमान
प्रह्लाद कक्कड़ ने आगे कहा कि चूंकि, मैं उसी बिल्डिंग में रहता था, इसलिए मैं अच्छे से जानता हूं। सलमान हमेशा घर में या बालकनी में तमाशा करते थे। वो दीवार पर अपना सिर पटकते थे। रिश्ता आधिकारिक तौर पर खत्म होने से बहुत पहले ही खत्म हो गया था। लेकिन उनका रिश्ता खत्म होना सबके लिए राहत की बात थी। उनके माता-पिता के लिए, उनके लिए और पूरी दुनिया के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐश्वर्या राय और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इंडस्ट्री ने ऐश्वर्या का नहीं, सलमान का दिया साथ
इस दौरान प्रह्लाद ने यह भी याद किया कि कैसे ब्रेकअप ने ऐश्वर्या की इमोशनल हेल्थ और प्रोफेशन पर गहरा असर डाला। उन्होंने बताया कि वह ब्रेकअप से परेशान नहीं थीं। वह इस बात से परेशान थीं कि सब सलमान का पक्ष ले रहे थे, उनका नहीं। सच्चाई उनके पक्ष में थी। उन्हें अब इंडस्ट्री पर भरोसा नहीं रहा क्योंकि यह निष्पक्ष नहीं चल रही थी। मैं समझ सकता था कि वह गलत थीं और दूसरा पक्ष सही, या दोनों पक्षों के साथ समान व्यवहार किया जा रहा था। लेकिन कुछ नहीं, यह पूरी तरह से एकतरफा था।

2002 में दोनों हो गए अलग
सलमान खान और ऐश्वर्या राय किसी वक्त में बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल हुआ करते थे। दोनों की जोड़ी साल 1999 में फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में नजर आई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता धीरे-धीरे बिगड़ता गया और 2002 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद ऐश्वर्या ने साल 2007 में अभिषेक से शादी कर ली। जबकि सलमान अभी तक कुंवारे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें