फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजों के दौर की कहानी लाएंगे प्रभास, जन्मदिन पर रिलीज होगा फर्स्ट लुक; मेकर्स ने सोशल मीडिया पर दी हिंट

Wed, 22 Oct 2025 01:27 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prabhas New Film Announcement: पोस्टर के कैप्शन में लिखा है '1932 से मोस्ट वांटेड।' ऐसे में माना जा रहा है कि यह फिल्म ब्रिटिश शासन पर आधारित एक पीरियड ड्रामा होगी।
विज्ञापन
प्रभास, फिल्म का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द राजा साब' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच प्रभास अपनी एक और नई फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सोमवार को फिल्म निर्माताओं ने जानकारी दी थी कि वह प्रभास अभिनीत फिल्म के टाइटल का एलान करेंगे। बुधवार को, टीम ने टाइटल का एक टीजर पोस्टर जारी किया। माना जा रहा है कि इसका टाइटल 'फौजी' होगा। हालांकि नए पोस्टर में प्रभास का पूरा लुक नहीं दिखाया गया है। इसमें ग्रेट ब्रिटेन का झंडा देखा जा सकता है। पोस्टर के कैप्शन में लिखा है '1932 से मोस्ट वांटेड।' ऐसे में माना जा रहा है कि यह फिल्म ब्रिटिश शासन पर आधारित एक पीरियड ड्रामा होगी। इसमें प्रभास संभवतः एक स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन

 

24 अक्तूबर को होगा टाइटल का एलान
इससे पहले एक पोस्टर जारी किया गया था जिसमें बंदूकों का ढेर लगा था। इसके ऊपर एक शख्स की परछाई थी। इसमें दिवाली की शुभकानाएं भी दी गई थीं। इससे पहले साझा किए गए पोस्टर में शिलालेख थे, जिससे संकेत मिलता है कि फिल्म में पौराणिक विषयों का समावेश होगा। खबरों के मुताबिक टाइटल की आधिकारिक घोषणा प्रभास के जन्मदिन पर होगी।
 

अगले साल हो सकती है रिलीज
खबर है कि मैथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित, इस फिल्म में इमानवी मुख्य भूमिका में होंगी। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और जया प्रदा जैसे कलाकार भी होंगे। संगीत विशाल चंद्रशेखर का है। फिल्म को अगस्त 2026 में रिलीज करने की योजना है।
विज्ञापन

प्रभास का वर्कफ्रंट
इस बीच, प्रभास की जनवरी 2026 में एक बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसका निर्देशन मारुति ने किया है। यह हॉरर-कॉमेडी 'द राजा साब' है, जिसमें निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और संजय दत्त भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें