फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में क्रोध की ज्वाला और खतरनाक अंदाज, जन्मदिन पर प्रभास की आगामी फिल्म ‘फौजी’ का पोस्टर जारी

Thu, 23 Oct 2025 11:35 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Fauzi Poster: साउथ अभिनेता प्रभास के जन्मदिन के अवसर पर उनकी आगामी फिल्म 'फौजी' का पोस्टर जारी हो गया है। इसमें अभिनेता जबरदस्त अंदाज में दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
फौजी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता प्रभास इन दिनों कई आगामी प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। आज गुरुवार के दिन एक्टर का 46वां जन्मदिन है। इस खास अवसर पर मेकर्स ने उनकी फिल्म 'फौजी' का पोस्टर जारी कर दिया है, जो उनके फैंस के लिए बेहद खास तोहफा है।

विज्ञापन


संस्कृत में श्लोक लिखकर पोस्टर हुआ जारी
एक्टर प्रभास ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'फौजी' का पोस्टर शेयर किया है। इसके कैप्शन में संस्कृत में श्लोक लिखा है, "पद्मव्यूह विजयी पार्थ: पाण्डवपक्षे संस्थित कर्ण:। गुरुविरहितः एकलव्यः जन्मनैव च श्रेष्ठ एषः।' इसका अर्थ है, 'हमारे इतिहास के छिपे हुए अध्यायों में से एक सैनिक की सबसे बहादुर कहानी, जन्मदिन मुबारक हो, सुपरस्टार प्रभास।' इस पोस्टर के आते ही दर्शकों में फिल्म को लेकर क्रेज बढ़ गया है। 
 

फौजी फिल्म के बारे में 

विज्ञापन

फौजी 1940 के ब्रिटिश भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित एक युद्ध और रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें प्रभास एक सैनिक की भूमिका में नजर आएंगे। इंस्टाग्राम स्टार इमानवी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और टॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस जयाप्रदा भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म का म्यूजिक विशाल चंद्रशेखर तैयार कर रहे हैं। इसे माइथ्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसे हनु राघवपुडी ने निर्देशित किया है। 

यह खबर भी पढ़ें: दुबई में भारतीय सारंगी वादक नबील खान बिखेरेंगे जलवा, शाहरुख-प्रियंका के साथ इस लिस्ट में जुड़ा नाम

प्रभास का वर्कफ्रंट
इस बीच, प्रभास की जनवरी 2026 में एक बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसका निर्देशन मारुति ने किया है। यह हॉरर-कॉमेडी 'द राजा साब' है, जिसमें निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और संजय दत्त भी हैं। इसके अलावा अभिनेता 'स्पिरिट' में अभिनय करेंगे। इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी निर्माता संदीप रेड्डी वांगा संभालने वाले हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें