फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prabhas: आईसीयू में भर्ती मशहूर कॉमेडियन की मदद के लिए आगे आए प्रभास, अन्य टॉलीवुड स्टार्स से भी की अपील

Sat, 05 Jul 2025 10:43 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prabhas Help: अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले एक्टर प्रभास अब टॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर कॉमेडियन एक्टर की मदद के लिए आगे आए हैं। प्रभास के आगे आने के बाद कॉमेडियन के परिवार ने बाकी कलाकारों से भी अपील की है।
विज्ञापन
प्रभास और फिश वेंकट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘बाहुबली’ फेम अभिनेता प्रभास ने कुछ ऐसा किया है जिसकी सराहना की जा रही है। प्रभास दिग्गज कॉमेडियन फिश वेंकट के मुश्किल वक्त में उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। मौजूदा वक्त में गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कॉमेडियन फिश वेंकट को तत्काल किडनी ट्रांसप्लांट की आवश्यकता है। इसके लिए अब प्रभास आगे आए और उन्होंने कॉमेडियन की वित्तीय सहायता की है। इसकी जानकारी खुद फिश वेंकट की बेटी ने दी है।

प्रभास ने की आर्थिक मदद

विज्ञापन

वन इंडिया के साथ बातचीत के दौरान फिश वेंकट की बेटी श्रावंती ने बताया कि प्रभास की टीम ने उनके पिता की वित्तीय मदद की है। श्रावंती ने अपने पिता के साथ काम करने वाले प्रमुख टॉलीवुड कलाकारों से भी मदद की अपील की है। श्रावंती  ने बताया कि उन्हें फिश वेंकट के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए लगभग 50 लाख रुपये की आवश्यकता है और प्रभास ने खर्च उठाने का वादा किया है। अपने पिता की गंभीर स्थिति के बारे में गहरी चिंता जताते हुए श्रावंती ने बताया कि वह आईसीयू में हैं और उन्हें तुरंत ही ट्रांसप्लांट कराना है।

अभी नहीं मिला किडनी डोनर
फिश वेंकट की बेटी ने बताया कि पापा की तबीयत काफी खराब है। उनकी हालत गंभीर है। वह आईसीयू में हैं और उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की आवश्यकता है, जिस पर हमें कम से कम 50 लाख रुपये खर्च करने होंगे। प्रभास के असिस्टेंट ने हमसे संपर्क किया और वित्तीय सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने हमें ट्रांसप्लांट होने पर उन्हें जानकारी देने के लिए कहा ताकि वो इसकी फीस दे सकें। प्रभास की मदद से कुछ राहत मिली है, लेकिन बड़ी चुनौती किडनी डोनर ढूंढना है। फिश वेंकट की बेटी ने खुलासा किया कि परिवार में कोई भी व्यक्ति उन्हें किडनी नहीं दे सकता है। इसलिए अभी तक डोनर की खोज की जा रही है।

श्रावंती ने की अन्य कलाकारों से भी भावुक अपील

विज्ञापन

श्रावंती ने टॉलीवुड के अन्य प्रमुख सितारों से भी भावुक अपील की है और मदद के लिए आगे की बात कही है। श्रावंती ने कहा कि चाहे चिरंजीवी हों, पवन कल्याण हों, अल्लू अर्जुन हों या जूनियर एनटीआर, मुझे उम्मीद है कि वे मेरे पिता के लिए डोनर खोजने में हमारी मदद करेंगे। उन्होंने इन सभी के साथ इतनी अच्छी फिल्मों में काम किया है। अब कोई भी उनकी परवाह नहीं करता। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि कृपया मेरे पिता की मदद करें।

यह खबर भी पढ़ेंः Riteish Deshmukh: पैपराजी कल्चर को लेकर रितेश ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ‘हमें इनसे निपटना सीखना होगा’

कॉमेडी और विलेन के रोल के लिए मशहूर हैं फिश वेंकट
फिश वेंकट अपनी कॉमेडी और विलेन की प्रमुख भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। अपनी मजबूत तेलंगाना बोली के कारण उन्हें 'फिश' उपनाम मिला है। उन्होंने 'बनी', 'अधूर्स' और 'धी' जैसी फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें