फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन सिंह का नया गाना: पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में', क्वीन शालिनी के साथ लगाए ठुमके

Fri, 23 Oct 2026 11:41 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह नया गाना लेकर आए हैं, जिसका टाइटल 'कोरा में' है।
  • इन दिनों पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। 
  • इस बीच अभिनेता का भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है, जिसमें वे अपने चिर-परिचित अंदाज में ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
पवन सिंह का गाना 'कोरा में' - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार अपनी अदाकारी और सिंगिग के लिए खूब पसंद किए जाते हैं। दर्शकों को जितना इंतजार उनकी फिल्मों का रहता है, उतना ही उनके गानों का क्रेज देखा जाता है। इस बीच जब पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, उन्होंने अपना नया भोजपुरिया गाना रिलीज कर दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

पवन सिंह का गाना 'कोरा में' - फोटो : वीडियो ग्रैब
क्वीन शालिनी के साथ लगाए ठुमके
पवन सिंह का गाना आज शुक्रवार को सुर म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर आया है। इसमें अभिनेता के साथ क्वीन शालिनी हैं। दोनों शानदार अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। क्वीन शालिनी के साथ पवन सिंह की केमिस्ट्री काफी जम रही है।

पवन सिंह का गाना 'कोरा में' - फोटो : वीडियो ग्रैब
खुशी कक्कड़ और पवन सिंह ने दिए सुर
इस गाने को पवन सिंह ने खुद गाया है। उनका साथ दिया है, खुशी कक्कड़ ने। गाना 'कोरा में' एंटरटेनिंग सॉन्ग है। यह गाना शादी-समारोह आयोजन के दौरान फिल्माया गया है। थोड़ा हंसी-मजाक है, प्यार है और मस्ती है। 

पवन सिंह का गाना 'कोरा में' - फोटो : वीडियो ग्रैब
पावर स्टार के फैंस को पसंद आया गाना
इस गाने पर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'लो भैया। एक और ट्रेंडिंग गाना आ गया है'। एक यूजर ने लिखा है, 'टीआरपी किंग का यह गाना शादियों की शान बढ़ाएगा'। 
विज्ञापन

अक्षरा सिंह और पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा सिंह से माफी मांगकर बटोरी चर्चा
  • गाने से अलग पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। पत्नी ज्योति सिंह के साथ उनका तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है।
  • बीते दिनों एक कार्यक्रम में पवन सिंह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से माफी मांगते नजर आए।
  • उन्होंने यह संकेत भी दिया कि वे और अक्षरा सिंह जल्द ही ऑनस्क्रीन भी दोबारा साथ में नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें