जांच में जुटी पुलिस
सोंग यंग-क्यू 55 वर्ष के थे। उन्होंने कई के-ड्रामा फिल्मों के जरिए दर्शकों के बीच खास जगह बनाई। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 55 वर्षीय अभिनेता रविवार को ग्योंगगी प्रांत के योंगिन स्थित एक टाउनहाउस परिसर में एक कार में मृत पाए गए। योंगिन पूर्वी पुलिस स्टेशन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय समाचार वेबसाइट कोरियाबू के अनुसार, सोंग यंग-क्यू के निधन का कारण अभी पता नहीं चला है।
सोंग के परिवार में पत्नी और बेटियां
सोंग के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। दक्षिण कोरिया में मशहूर हस्तियों को उच्च नैतिक आधार पर रखा जाता है। विवादों के कारण अक्सर कड़ी जांच होती है और उनके करियर पर असर पड़ता है। सोंग 'बिग बेट', 'ह्वारंग' और 'हॉट स्टोव लीग' जैसे लोकप्रिय के-ड्रामा में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर थे।