अभिनेता रजताभ भी गए थे साथ
खराज मुखर्जी शूटिंग के सिलसिले में नेपाल गए थे, मगर आपदा के बाद वे वहीं फंसे हुए हैं। अभिनेता खराज और उनकी पत्नी दोनों सुरक्षित हैं। इसी फिल्म की शूटिंग में एक्टर रजताभ दत्ता भी शामिल थे। मगर, उनका काम पहले ही पूरा हो गया था, जिसके चलते वे पहले ही लौट आए थे।
एक्टर के परिवार ने क्या कहा?
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, खराज और उनकी पत्नी 20 अगस्त को एक बांग्लादेशी फिल्म की शूटिंग के लिए प्रोडक्शन टीम, परिवार और दोस्तों के साथ वहां गए थे। परिवार के एक सदस्य ने कहा, 'मुश्किल हालात के बावजूद खराज मुखर्जी ने फोन पर हमें भरोसा दिलाया है कि वे सुरक्षित हैं'।
टीम के साथ कैसे देश लौटेंगे एक्टर?
वहा के हालात की वजह से फिल्म का ग्रुप काठमांडू से हवाई जहाज से वापस नहीं आ पाया और अब कोलकाता के लिए फ्लाइट लेने से पहले सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जाने की योजना बना रहा है।
बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने नाम खराज मुखर्जी ने 'द नेमसेक', 'एक्सीडेंट', 'मुक्तोधरा' और 'जातिश्वर' जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी हिंदी फिल्मों में 'युवा', 'परिणीता', 'लगा चुनरी में दाग' और 'लफंगे परिंदे' शामिल हैं।
नेपाल में आई जबर्दस्त बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 177 हो गई है। अधिकारी हजारों लापता लोगों (जिनमें 300 भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं) को खोजने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। यह हाल के वर्षों में देश की सबसे बड़ी आपदाओं में से एक है। राहत एवं बचाव दल जुटा है।