फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dua Lipa: रैपर बादशाह और दुआ लीपा के विवादों के बीच पॉपस्टार ने की सगाई, बोलीं- 'जीवनभर एक दोस्त की तरह...'

Fri, 13 Jun 2025 09:33 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dua Lipa Engagement: हाल ही में रैपर बादशाह और पॉपस्टार दुआ लीपा के विवादों के बीच पॉपस्टार दुआ ने सगाई कर ली ही, जिसकी पुष्टि उन्होंने खुद की है। आइए जानते हैं। 

विज्ञापन
दुआ लीपा अपने मंगेतर के साथ और बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रैपर बादशाह ने कुछ दिनों पहले सिंगर दुआ लीपा पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद वो मुश्किलों में घिर गए थे और उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। अब पॉपस्टार दुआ ने अपने सगाई की पुष्टि की है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन


दुआ लीपा ने की सगाई की पुष्टि
पॉपस्टार दुआ लिपा ने अभिनेता कैलम टर्नर के साथ अपनी सगाई की पुष्टि की है। गायिका ने हाल ही में ब्रिटिश वोग के साथ डिनर इंटरव्यू के दौरान यह खुशखबरी बताई। उन्होंने कहा, ‘हां, हमने सगाई कर ली है। यह बहुत शानदार है।’ गायिका ने आगे अपने मंगेतर के बारे में कहा, ‘मैं उनके प्रति जुनूनी हूं। वो बिल्कुल मेरी तरह है। यह जानना अच्छा है कि जिस व्यक्ति के साथ आप अपना बचा हुआ जीवन बिताने जा रहे हैं, वह आपको बहुत अच्छी तरह से जानता है। साथ-साथ बूढ़े होने का यह निर्णय, एक जीवन देखना और बस, मुझे नहीं पता, हमेशा के लिए सबसे अच्छे दोस्त बने रहना। यह वास्तव में एक विशेष एहसास है।’

यह खबर भी पढ़ें: Sunjay Kapur: कौन हैं संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव? पति की मौत पर अब तक नहीं किया रिएक्ट
विज्ञापन


2024 से दोनों एक-दूसरे को कर रहे डेट
दुआ लीपा और उनके मंगेतर को पहली बार 2024 की शुरुआत में साथ देखा गया था। इसी के बाद से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अब उन्होंने शादी कर ली है। साथ ही आपको बताते चलें कि अभी तक दोनों की तरफ से शादी को लेकर कोई अपडेट नहीं आई है। 

क्यों चर्चा में हैं दुआ लीपा?
सिंगर दुआ लीपा की सगाई भारत में इसलिए चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि बीते दिनों रैपर बादशाह ने उनको लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसी के बाद से बादशाह को नेटिजंस के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। यहीं, नहीं इसके बाद रैपर ने टिप्पणी पर सफाई देते हुए इसे महिलाओं के लिए सबसे अच्छी तारीफ बताई थी। हालांकि, इस पूरे मामले पर सिंगर दुआ लीपा ने कोई कमेंट नहीं किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें