साल 2016 में पॉप स्टार कैटी पेरी और एक्टर ऑरलैंडो की मुलाकात हुई थी, इसके बाद दोनों में प्यार हो गया था और साल 2019 में दोनों ने सगाई कर ली थी। अब करीब छह साल बाद दोनों ने अपने रिश्तों को खत्म कर लिया और अलग हो गए हैं। साथ ही आपको बताते चलें कि दोनों की एक बेटी भी है।
बेटी का साथ में करेंगे देखभाल
लगभग एक दशक से पॉप स्टीर कैटी पेरी और ऑरलैंडो के बीच चल रहा रिश्ता अब आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है। हाल ही में पीपल और यूएसए टुडे को जारी एक बयान में, इस जोड़े के एक प्रतिनिधि ने बताया, "ऑरलैंडो ब्लूम और कैटी पेरी के रिश्ते के बारे में कई दिनों से चर्चा हो रही है। अब दोनों प्रतिनिधियों ने पुष्टि की है कि ऑरलैंडो और कैटी पिछले कई महीनों से अपने रिश्ते को बदलकर अपनी बेटी का सार्वजनिक रूप से पालन-पोषण कर रहे हैं।’ आगे कहा गया, ‘उनकी प्राथमिकता अपनी बेटी को प्यार, स्थिरता और आपसी सम्मान के साथ पालना है और ये हमेशा रहेगा।’
यह खबर भी पढ़ें:
Uorfi: 'चाहे कुछ कर लूं..मुझे नफरत ही मिलेगी', उर्फी ने शेयर किए गालियों से भरे स्क्रीनशॉट, सेलेब्स ने दी ताकत
जेफ बेजोस की शादी से बढ़ी चर्चा
हाल ही में बिजनेसमैन जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज की भव्य शादी में अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम अकेले शामिल हुए थे, जिसने कैटी पेरी से ब्रेकअप की चर्चा को और बढ़ा दिया था।
कैसी शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी?
पॉप स्टार कैटी पेरी और ऑरलैंडो ब्लूम की पहली मुलाकात साल 2016 में हुई थी। इसके बाद दोनों ने 2019 में वेलेंटाइन डे पर सगाई कर ली थी। फिर अगस्त 2020 में इस जोड़े ने कोविड-19 महामारी के बीच अपनी बेटी डेजी डोव का स्वागत किया। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि ब्लूम और उनकी पूर्व पत्नी, ऑस्ट्रेलियाई मॉडल मिरांडा केर का एक बेटा फ्लिन है, जिसका जन्म 2011 में हुआ था।