इस वजह से जोड़ा गया एक और शो
दरअसल, हुआ यह कि एनरिक इग्लेसियस के 30 अक्तूबर को मुंबई में प्रस्तावित शो के टिकट लाइव होने के कुछ ही घंटों में सारे बिक गए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पॉप स्टार के लिए फैंस कितने क्रेजी हैं। फैंस की यह जबर्दस्त प्रतिक्रिया देखते हुए आयोजकों ईवीए लाइव ने 29 अक्तूबर को एक और कॉन्सर्ट जोड़ने का फैसला किया। शो के टिकट डिस्ट्रिक्ट एप पर उपलब्ध हैं।
एनरिक इग्लेसियस ने जताई खुशी
दोनों शो मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड्स में होंगे। एनरिक ने एक बयान में कहा, 'मुझे भारत में परफॉर्म करने की कमी खल रही है। वहां के फैंस दुनिया के सबसे क्रेजी और लॉयल फैंस में से एक हैं। साल 2004 में मेरे पहले शो के बाद से ही मुझे हमेशा से ही वहां बेशुमार प्यार मिला है। मैं मुंबई वापस आने और उनके लिए यह नया शो लाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं'।
Pawan Kalyan: 'वे कला के सच्चे उस्ताद हैं', कमल हासन बने ऑस्कर समिति के सदस्य, पवन कल्याण ने दी बधाई
2012 में आए थे भारत
एनरिक करीब 13 साल बाद भारत में परफॉर्म करने आ रहे हैं। इससे पहले वे साल 2012 में अपने 'यूफोरिया वर्ल्ड टूर' के दौरान आए थे। तब उन्होंने पुणे, गुरुग्राम और बंगलूरू में परफॉर्म किया था। 'हीरो', 'बेबी आई लाइक इट', 'बैलामोस' और 'ब्यूटीफुल' उनके कुछ यादगार ट्रैक हैं, जिन्हें दर्शक आज भी सुनना पसंद करते हैं।