फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कौन समय...?';  कॉमेडियन समय रैना के तंज पर रणवीर अल्लाहबादिया ने किया पलटवार! बोले- 'मेरा टाइम चल रहा है'

Sun, 12 Apr 2026 11:11 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Allahbadia Reacts to  Samay Raina Joke: समय रैना ने बीते दिनों 'स्टिल अलाइव' वीडियो के जरिए यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया पर तंज कसा था। अब रणवीर ने इशारों-इशारों पर इसे लेकर रिएक्शन दे दिया है। 
विज्ञापन
रणवीर अल्लाहबादिया-समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' काफी विवादों में रहा था। इसकी वजह शो में रणवीर अल्लाहबादिया की माता-पिता को लेकर की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी थी। बीते दिनों समय रैना ने 'स्टिल अलाइव' वीडियो के जरिए रणवीर पर तंज कसा था। समय ने अपने शो को लेकर हुए विवाद और एफआईआर का सारा दोष रणवीर पर मढ़ा। अब इसे लेकर रणवीर अल्लाहवादिया ने भी अप्रत्यक्ष रूप से टिप्पणी कर दी है।

विज्ञापन

रणवीर बोले- 'कौन समय'?
समय रैना ने बीते दिनों 'स्टिल अलाइव' वीडियो में रणवीर अल्लाबादिया को काफी ट्रोल किया था। समय ने कहा था कि रणवीर ने दस साल तक अपनी छवि अच्छी बनाई थी। फिर, कूल बनने के चक्कर में एक झटके में इसे खराब कर दिया। रणवीर की टिप्पणी की वजह से उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा। अब रणवीर ने समय पर पलटवार करते हुए कहा है, 'कौन समय'?

अप्रत्यक्ष रूप से समय रैना पर रणवीर का कमेंट
रणवीर अल्लाहबादिया ने सीधे-सीधे समय रैना के लिए कुछ नहीं कहा है। मगर, उनकी टिप्पणी से साफ है कि उन्होंने समय के मजाक का जवाब दिया है। दरअसल, पैपराजी शैलेश पांडे ने रणवीर अल्लाहबादिया के साथ एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें रणवीर ने खुद को काफी फनी बताया है। पैपराजी ने रणवीर की तारीफ की तो पॉडकास्टर ने भी शैलेश का हौसला बढ़ाया। 

समय रैना - फोटो : Instagram
रणवीर ने कहा- 'मेरा टाइम चल रहा है'
इसके बाद पैपराजी ने कहा, 'आजकल सबकी जुबान पर हम दोनों का नाम चल रहा है। इस पर रणवीर ने कहा कि हम दोनों का समय चल रहा है। इस पर पैपराजी ने कहा, 'हम दोनों का समय चल रहा है और समय अलग समय चल रहा है'। इस पर रणवीर ने कहा, 'समय, कौन समय?' तब पैपराजी ने कहा, 'समय मतलब हमारा टाइम'। फिर, रणवीर ने कहा, 'अब मेरा टाइम चल रहा है'। रणवीर ने समय रैना का नाम कहीं नहीं लिया, मगर उनकी टिप्पणी से साफ है कि उनका इशारा कहां है!
 


समय रैना ने क्या कहा था?
बता दें कि समय रैना ने 'स्टिल अलाइव' में रणवीर अल्लाहबादिया को लेकर कहा था, 'उसने मेरी पूरी मानसिक सेहत खराब कर दी। उसको तो मेडिटेशन भी आता है, मुझे तो कुछ भी नहीं आता'। साथ ही समय ने तंज कसते हुए कहा था, 'उसने अपनी बनी-बनाई इमेज से हटकर काम किया'। नॉन वेजिटेरियन आदमी वेज खा सकता है, लेकिन वेजिटेरियन, नॉन-वेज खाएगा तो उल्टी ही करेगा ना'।
विज्ञापन

समय रैना - फोटो : इंस्टाग्राम
रणवीर अल्लाहबादिया से जुड़ा विवाद
बीते साल समय रैना का विवादित शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' डार्क कॉमेडी और आपत्तिजनक व अश्लील चुटकुलों के कारण खूब विवाद में रहा था। इसी शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता को लेकर एक बेहद अपमानजनकर टिप्पणी कर दी थी। इस पर काफी हंगामा हुआ। समय रैना और रणवीर दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। साथ ही पुलिस एफआईआर हुईं। समय रैना को अपने शो के सारे एपिसोड डिलीट करने पडे़। उन्होंने इसे लेकर माफी भी मांगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें