फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asha Bhosle: आशा भोसले की हालत स्थिर, पीएम मोदी ने ट्वीट कर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Sun, 12 Apr 2026 10:54 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

PM Modi On Asha Bhosle Health: सिंगर आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट हुआ है। सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके स्वास्थ्य पर पीएम मोदी ने चिंता जताई है।
 
विज्ञापन
आशा भोसले - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर गायिका आशा भोसले की तबीयत खराब है। वह अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जताई है। रविवार (12 अप्रैल) को पीएम मोदी ने एक्स पर दिग्गज गायिका के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर की तबीयत अभी बेहतर है और वह रिकवर हो रही हैं।

पीएम मोदी के ट्वीट में क्या है?
पीएम मोदी ने आशा भोसले की सेहत पर चिंता जताते हुए एक्स पर लिखा 'यह सुनकर मुझे गहरी चिंता हुई कि आशा भोसले जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'
 

अस्पताल में हैं आशा भोसले
बता दें कि मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट के बाद शनिवार यानी 11 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गायिका का इलाज चल रहा है। आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने उनकी हेल्थ अपडेट दी थी।

पोती ने दी हेल्थ अपडेट
जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर लिखा 'थकावट और सीने में इंफेक्शन के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी निजता का सम्मान करें। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। हम आपको जल्द ही अच्छी खबर देंगे।'
 

सिंगर ने की थी पीएम मोदी की तारीफ
पिछले साल, PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर, आशा भोसले ने उनके लिए एक खास वीडियो मैसेज रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में, मशहूर गायिका ने कहा, 'हमारे लिए तो एक घर संभालना भी मुश्किल होता है। PM मोदी जी इतने बड़े देश को संभाल रहे हैं। वह बहुत ही अनुशासित हैं। वह सुबह 4 बजे उठते हैं और योग करते हैं। मुझे उनका अनुशासन बहुत पसंद है। मैंने उनके मुंह से कभी किसी के लिए कोई बुरी बात नहीं सुनी।'

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि वह बहुत ही दयालु इंसान हैं। जब मैं उनके भाषण सुनती हूं, तो वह हमेशा लोगों को हंसाते हैं। वह कविताएं सुनाते हैं और मजाक भी करते हैं। वह दूसरों के गलत व्यवहार पर भी हंसते हैं। यह बहुत बड़ी बात है। भगवान उन्हें लंबी उम्र दे। वह इसी तरह हमारे साथ रहें।'

Asha Bhosle: आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में जारी है इलाज; पोती ने दिया हेल्थ अपडेट
विज्ञापन

भाजपा स्थापना दिवस पर पीएम मोदी - फोटो : ANI
20 भाषाओं में गए 12 हजार गाने, नामी संगीतकारों संग किया काम 
आशा भोसले ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन गीत गाए। हिंदी के अलावा वह कुल 20 भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाने गा चुकी हैं। साल 2006 में खुद आशा भोसले ने बताया था कि उन्होंने 12 हजार गाने गाए हैं। आशा भोसले ने बॉलीवुड में नामी संगीतकारों संग किया काम है। इस लिस्ट में शंकर-जयकिशन, सचिन देव बर्मन, आरडी बर्मन, ओपी नायर, इलैयराजा, बप्पी लहरी और ए.आर रहमान जैसे नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें