फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत में योगदान के लिए उषा मंगेशकर को खास सम्मान, हाथ थामकर मंच तक ले गए पीएम मोदी; भेंट की 10 लाख की राशि

Sun, 29 Nov 2026 10:10 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Bhupen Hazarika Centenary: रविवार शाम डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी समारोह का समापन कार्यक्रम हुआ।
  • इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए।  
  • इस दौरान पीएम ने दिग्गज गायिका उषा मंगेशकर को भी सम्मानित किया। 
विज्ञापन
पीएम मोदी ने किया दिग्गज गायिका उषा मंगेशकर का सम्मान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महान गायक और संगीतकार डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी के अवसर पर सालभर चले समारोहों का समापन रविवार शाम हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान पीएम ने उषा मंगेशकर को भारतीय संगीत में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया है। 
विज्ञापन


हाथ थामकर स्टेज तक ले गए पीएम 
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी खुद उषा मंगेशकर को हाथ थामकर स्टेज तक लेकर गए और फिर उन्हें सम्मानित किया। पीएम ने उन्हें पारंपरिक गमछा, प्रशस्ति पत्र, सोने का ब्रोच और 10 लाख रुपये की नकद राशि भेंट की गई। भारतीय संगीत में उषा मंगेशकर के योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पीएम मोदी ने किया दिग्गज गायिका उषा मंगेशकर का सम्मान - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं उषा मंगेशकर? संगीत की दुनिया में ऐसा रहा योगदान
उषा मंगेशकर भारतीय संगीत जगत की जानी-मानी गायिका हैं। वह दिवंगत दिग्गज गायिका लता मंगेशकर और आशा भोसले की छोटी बहन हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और आवाज के दम पर संगीत की दुनिया में अलग पहचान बनाई है। उषा ने हिंदी फिल्मों के अलावा मराठी, बंगाली, भोजपुरी, गुजराती, कन्नड़, नेपाली, असमिया और कई अन्य भाषाओं में भी गाने गाए हैं। 

उषा मंगेशकर को सबसे ज्यादा पहचान साल 1975 में आई फिल्म 'जय संतोषी मां' के गानों से मिली थी। इस फिल्म का उनका गाया भजन 'मैं तो आरती उतारूं रे' काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर कैटेगरी में नॉमिनेशन भी मिला था। इसके अलावा उनका गाना 'मुंगड़ा' भी काफी मशहूर हुआ। 

उषा मंगेशकर ने सिर्फ हिंदी सिनेमा ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय संगीत को भी अपना योगदान दिया है। मराठी फिल्मों के संगीत में भी उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने मशहूर संगीतकार और गायक डॉ. भूपेन हजारिका की कई रचनाओं को भी अपनी आवाज दी। इनमें असमिया गाना 'लुइटाते मोर घर' और 'पद्मर धुमुहाई' शामिल हैं। 

संगीत के क्षेत्र में उनके लंबे योगदान को देखते हुए उन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं। अब उन्हें पहला भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। यह सम्मान उनके बहुभाषी संगीत सफर और भारतीय संगीत में उनके योगदान को पहचान देता है।

ये भी पढ़ें- 'भूपेन हजारिका के गीत सुनें नाराज फूफा': पीएम मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज, बोले- शायद उन्हें सद्बुद्धि आ जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें