अभिनेता के घर के सामने से गुजरे पीएम
उन्होंने आगे कहा 'साथियों मुझे ध्यान है कि जब मैं कोलकाता में रोड शो कर रहा था, तो मैं उत्तम कुमार जी के घर के सामने से भी गुजरा था। वहां मुझे एक व्यक्ति ने उनकी एक तस्वीर भी भेंट की थी। मैं एक बार फिर महानायक उत्तम कुमार जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वह हमेशा हम सबके दिलों पर राज करते रहेंगे।'
उत्तम कुमार का करियर
- तीन सितंबर 1926 को जन्मे उत्तम कुमार के बचपन का नाम अरुण कुमार चटर्जी था।
- उत्तम कुमार ने 1948 में फिल्म 'दृष्टिदान' से अभिनय शुरू किया था।
- उनकी शुरुआती कई फिल्में फ्लॉप रहीं।
- इसलिए शुरुआत में उन्हें 'फ्लॉप फिल्मों का महारथी' कहा जाता था।
- वर्ष 1952 में आई फिल्म 'बासू परिवार' उनकी पहली बॉक्स ऑफिस हिट थी।
- 1953 में सुचित्रा सेन के साथ आई फिल्म 'साढ़े 74' के बाद उन्हें शोहरत मिली।
- इसके बाद 'नायक', 'एंथोनी फिरंगी', 'झिंदर बंदी' और 'सप्तपदी' जैसी फिल्में कामयाब रहीं।
- 24 जुलाई 1980 को 53 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।