संचार में हुए बड़े बदलाव
उन्होंने आगे कहा 'हमने टेलीफोन से लेकर मोबाइल और वीडियो कॉल तक का लंबा सफर तय किया है। हमने ग्रामोफोन रिकॉर्ड से लेकर यूट्यूब तक, हाथ से लिखे खतों से लेकर ई-मेल तक का सफर तय किया है। हमने रेडियो, ब्लैक एंड व्हाइट टीवी, कलर टीवी और अब 3डी और एचडी टीवी पर लाइव मैच देखने का आनंद लिया है। हम वीडियो स्टोर की कैसेट से फिल्में देखते थे। आज हम सब घर पर, मोबाइल पर, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में देखते हैं।'
क्यों शानदार है अनुपम खेर की जिंदगी?
अभिनेता ने आगे कहा, 'हमने पहले कंप्यूटर फ्लॉपी डिस्क से लेकर सीडी, एमबी और जीबी तक का सफर भी तय किया है। हमारी पीढ़ी ने पैरालिसिस, मेनिनजाइटिस, पोलियो, टीबी, स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियों का सामना किया है और कोविड-19 को भी हराया है। हां, हमने बहुत कुछ देखा है, हमारी जिंदगी शानदार रही है। एक खास पीढ़ी के सभी सदस्यों के लिए जोरदार तालियां, जो अनोखे हैं और हमेशा रहेंगे।'
खेर ने अपनी पीढ़ी के लोगों की तारीफ की
अनुपम खेर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा 'हमने ना कभी हिम्मत हारी, ना ही खुद को किसी से कम समझा! बल्कि हमारी जनरेशन तो अफलातून है! तो मेरे दोस्तों जो 60, 70 और 80 के दशक में पैदा हुए, वह जो हैं उसके लिए जश्न मनाएं। क्योंकि हमारे जैसा ना कोई था! और ना ही कोई होगा! जय हो!