फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Payal Rohatgi: पति संग्राम सिंह के अफेयर्स की अफवाहों के बीच पत्नी पायल का क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं- विश्वासघात…

Wed, 17 Sep 2025 11:49 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Payal Rohatgi Cryptic Post: हाल ही में अफवाह उड़ी कि पायल रोहतगी के पति और रेसलर से एक्टर बने संग्राम सिंह, निकिता रावल को डेट कर रहे हैं। हालांकि इससे दोनों ने साफ इंकार किया। अब एक्ट्रेस पायल ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। 

विज्ञापन
पायल रोहतगी और संग्राम सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम- @payalrohatgi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेसलर-एक्टर संग्राम सिंह और अभिनेत्री निकिता रावल के बीच रिश्ते को लेकर कई बाते कही जा रही हैं। साथ ही ये भी कहा गया कि अभिनेता का एक्ट्रेस निकिता के साथ अफेयर चल रहा है और वो उन्हें डेट कर रहे हैं। हालांकि, संग्राम सिंह ने इन अफवाहों का खंडन किया है और निराशा व्यक्त की। इसके अलावा निकिता रावल ने भी इन अफवाहों को बेबुनियाद बताया। इसी बीच रेसलर-एक्टर की पत्नी पायल रोहतगी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। 

पति संग्राम सिंह के साथ पायल ने शेयर की तस्वीर

विज्ञापन

संग्राम सिंह के अफेयर्स से जुड़ी खबरों के बीच उनकी पत्नी और अभिनेत्री पायल रोहतगी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने खुद की शादी के रिसेप्शन की तस्वीर साझा की है, जिसमें पति संग्राम सिंह के साथ वो खड़ी दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "विश्वासघात हमेशा वफादारी के रूप में तब तक आता है, जब तक उसका मुखौटा नहीं उतर जाता।"
 
पायल रोहतगी ने कहा- मैंने हर किसी की मदद...
इसके साथ ही पायल रोहतगी ने एक और पोस्ट किया है। इसमें भी उन्होंने अपनी ही शादी के रिसेप्शन की तस्वीर साझा की। उन्होंने कैप्शन दिया, 'एक अमीर आदमी से पूछा कि उसने यह कैसे किया और उसने कहा 'मैंने हर किसी की मदद करने की कोशिश करना बंद कर दिया'
विज्ञापन

 
यह खबर भी पढ़ें: PM Modi In Movies: विवेक ओबेरॉय से लेकर अरुण गोविल तक, पर्दे पर इन अभिनेताओं ने निभाया पीएम मोदी का किरदार


कब हुई थी पायल-संग्राम की शादी?
पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने 12 साल से अधिक समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद साल 2022 में दोनों ने शादी कर ली थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें