फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राइज एंड फॉल' फिनाले में भोजपुरी स्टार पवन सिंह लगाएंगे तड़का, धनश्री वर्मा-आकृति नेगी संग किया रोमांटिक डांस

Thu, 16 Oct 2025 12:25 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pawan Singh In Rise And Fall: रियलिटी शो राइज एंड फॉल के ग्रैंड फिनाले में पवन सिंह धमाका करने वाले हैं। शो के प्रोमो में अभिनेता धनश्री और आकृति नेगी संग डांस करते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
धनश्री और पवन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राइज एंड फॉल का ग्रैंड फिनाले बेहद ही खास होने वाला है। इस शो में एक बार फिर से भोजपुरी स्टार भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह आने वाले हैं, जिसका नया प्रोमो भी सामने आया है। धनश्री वर्मा और आकृति नेगी के साथ अभिनेता के साथ जोरदार ठुमके लगाती दिख रही हैं। आइए देखें प्रोमो।

विज्ञापन


पवन सिंह का नाम सुन खुशी से झूम उठीं धनश्री


धनश्री संग लगाए जोरदार ठुमके
इस आगामी एपिसोड के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें पवन सिंह को धनश्री और आकृति के साथ जोरदार ठुमके लगाते देखा जा सकता है। इन तीनों का रोमांटिक और जबरदस्त डांस देख सभी प्रतियोगी एंजाय कर रहे हैं। 
 



यह खबर भी पढ़ें: 'कुछ कुछ होता है' की रिलीज के पूरे हुए 27 साल, करण जौहर ने शेयर की अंजलि-राहुल-टीना की थ्रोबैक तस्वीरें
विज्ञापन


कौन बनेगा विजेता?
कीकू शारदा और आदित्य नारायण भी अब दौड़ से बाहर हो गए हैं। शेष प्रतियोगी, आरुष भोला, बाली, मनीषा रानी, आकृति नेगी, और नयनदीप रक्षित वर्कर्स के रूप में, और अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा और अरबाज पटेल रूलर्स के रूप में अंतिम चरण के लिए तैयारी कर रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन विजेता बनता है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें