यूजर्स को पसंद आ रहा गाना
यूट्यूब पर टी-सीरीज ने 'ले जाएंगे तेरे सजना' गाना रिलीज किया है। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'पूरा बॉलीवुड एक तरफ और पवन सिंह एक तरफ।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'आ गया अपना पावर स्टार बॉलीवुड हिलाने।' एक और यूजर ने लिखा है 'पावर स्टार पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का सुपरस्टार है।' इसके अलावा कई यूजर्स गाने की तारीफ कर रहे हैं।