फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pyaar Mein Hain Hum: पवन सिंह का 'प्यार में हैं हम' गाना रिलीज, जरीन के साथ रोमांस करते नजर आए भोजपुरी एक्टर

Wed, 20 Aug 2025 12:31 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pawan Singh Video Song: भोजपुरी अभिनेता और सिंगर पवन सिंह का एक और जबरदस्त गाना 'प्यार में हैं हम' रिलीज हो चुका है। जानिए एक घंटे में इस गाने को यूट्यूब पर कितने यूजर्स ने पसंद किया।
 
विज्ञापन
पवन सिंह और जरीन खान - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवन सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी। पवन का एक और शानदार गाना 'प्यार में हैं हम' कुछ ही देर पहले यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस गाने में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

गाना 'प्यार में हैं हम'
पवन सिंह का गाना 'प्यार में हैं हम' कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। इस गाने को यूट्यूब पर एक घंटे के अंदर 2 लाख से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं। इस गाने में पवन के साथ जरीन खान का रोमांटिक अंदाज यूजर्स को बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने को पवन सिंह और पायल देव ने गाया है। इस गाने का म्यूजिक पायल देव ने ही कंपोज किया है। इस गाने के बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं।


 

यूजर्स के कमेंट्स
एक यूजर ने लिखा, '45 मिनट में 10 बार सुन चुके हैं फिर भी मन नहीं भरा', एक और यूजर ने लिखा, 'ट्रेंडिंगस्टार को नंबर 1 पर ले जाना है...', एक और यूजर ने लिखा, 'वॉइस किंग पवन भैया', एक और यूजर ने लिखा, 'ऐसा कोई शहर नहीं, जहां पवन सिंह का कहर नहीं...ये गाना भी 100 मिलियन के ऊपर तक पहुंच सकता है', एक और यूजर ने लिखा, 'पावर स्टार पवन सिंह भैया को दिल से शुक्रिया इस तरह का गाना लेने के लिए', एक और यूजर ने लिखा, 'पवन सिंह + पायल देव + जरीन खान + कुणाल वर्मा = मास्टरपीस', एक और यूजर ने लिखा, 'एक बार राजा बनने पर हमेशा राजा ही रहता है, पवन भैया- वही राजा हैं'
 
विज्ञापन

पवन का करियर
पवन सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ, पार्श्व गायक, अभिनेता और संगीतकार हैं। पवन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने संगीत समारोहों में हारमोनियम बजाकर, पर्दे के पीछे काम करके अपने संगीत करियर की शुरुआत की। उन्होंने पार्श्व गायक के रूप में बॉलीवुड फिल्म 'स्त्री 2' में गाया।

यह भी पढ़ें: Viral Video: नोरा फतेही ने शेयर किया सिजलिंग हॉट वीडियो, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें