फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन सिंह: 'बर्दास्त का सीमा...', पावर स्टार ने किया परिवार से रिश्ता खत्म करने का ऐलान, मां के लिए कही ये बात

Sun, 29 Nov 2026 03:15 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • पवन सिंह के लेटेस्ट पोस्ट ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
  • अपनी पोस्ट में भोजपुरी स्टार ने परिवार से रिश्ता खत्म करने की बात कही है।
  • बता दें कि पवन सिंह का उनकी पत्नी ज्योति से तलाक का केस चल रहा है।
विज्ञापन
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर सभी को चौंका दिया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने परिवार और खानदान से रिश्ते तोड़ने का ऐलान कर दिया है। रविवार को अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मां और भाई की एक तस्वीर शेयर करते हुए भावुक कर देने वाला नोट लिखा।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पवन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
पवन सिंह ने कही ये बात
फेसबुक और इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए गए पोस्ट में पवन सिंह ने लिखा, 'जब घर के चक्कर में पड़ जलें आदमी सब वेद शास्त्र भूल जलें आदमी। बर्दास्त का सीमा पार होने के बाद बहुत दुखी होके पोस्ट कर रहा हूं और आप सभी भोजपुरिया समाज से हाथ जोड़ के क्षमा चाहता हूं और बता रहा हूं कि मेरा मेरे पूरे परिवार से और खानदान से आज और अभी से कोई रिश्ता नहीं है। हां, जो मुझे पैदा हुआ है मेरी मां और मेरा सबसे बड़ा भाई रानू सिंह उसके लिए जब तक जिंदा हूं, जान हाजिर है। आप सबके परिवार का एक छोटा सा सदस्य पवन सिंह।'
विज्ञापन

पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर पवन सिंह को ये फैसला क्यों लेना पड़ा। इसी बीच अब उनके इस पोस्ट पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'आप दुनिया को छोड़ दीजिए मगर अपने जीवन साथी के साथ रखें हम सब यही दुआ करते हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'जीवन में दुख-सुख आते रहते हैं। इससे घबराना नहीं है संघर्ष कीजिए सब सही होगा।' तीसरे शख्स ने लिखा, 'जो दुनिया संसार से नहीं हारता वो इंसान अपने परिवार से हार जाता है।'

पत्नी से चल रहा है तलाक का केस
बता दें कि पवन सिंह का उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक का केस चल रहा है। दोनों के बीच पिछले काफी समय से अनबन चल रही है, जिसके चलते उनका रिश्ता अब टूटने की कगार पर है। कई बार दोनों के बीच सुलह की कोशिशें भी हुईं, लेकिन बात नहीं बन सकी। अब दोनों की राहें अलग होने की चर्चा लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें