फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: राजनीति में गर्दा उड़ाएंगे पवन सिंह और मैथिली ठाकुर? तस्वीरें सामने आने के बाद गरमाया माहौल

Tue, 07 Oct 2025 03:11 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pawan Singh And Maithili Thakur: बिहार में जारी चुनावी सरगर्मी के बीच अब पवन सिंह और मैथिली ठाकुर के चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हैं। जानिए क्या है इसके पीछे की वजह?
विज्ञापन
मैथिली ठाकुर और पवन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में इन दिनों सियासी पारा चढ़ा हुआ है। अब विधानसभा चुनावों की तारीखों का भी ऐलान हो चुका है। इस बार बिहार चुनावों में नेताओं के अलावा मनोरंजन जगत की हस्तियों के भी सियासी मैदान में उतरने और नजर आने की संभावना है। दरअसल, बीते एक हफ्ते में मनोरंजन जगत से आने वाली बिहार की दो बड़ी शख्सियतों के इस बार चुनावी मैदान में उतरने की चर्चाएं सामने आई हैं। ये शख्सियतें हैं भोजपुरी सिंगर-एक्टर पवन सिंह और लोक गायिका मैथिली ठाकुर। हालांकि, अभी तक इन दोनों ही हस्तियों ने चुनावी मैदान में उतरने को लेकर कुछ भी साफ नहीं किया है। लेकिन बीते दिनों इन दोनों ही शख्सियतों के बीजेपी नेताओं से मुलाकात करने के बाद, ये चर्चाएं गर्म हैं कि ये दोनों इस बार बीजेपी से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।

विज्ञापन

मैथिली ठाकुर, विनोद तावड़े और नित्यानंद राय - फोटो : सोशल मीडिया

मैथिली की बीजेपी नेताओं के साथ तस्वीर सामने आने के बाद उठीं चर्चाएं
बीते दिनों मैथिली ठाकुर ने बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी। इस मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा गर्म हो गई कि मैथिली बीजेपी से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। हालांकि, अभी तक मैथिली या बीजेपी की तरफ से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। लेकिन मैथिली का इतना जरूर कहना है कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से काफी प्रभावित हैं। मैथिली के चुनाव लड़ने की चर्चाएं इसलिए भी हो रही हैं क्योंकि उनके चुनावी मैदान में आने से वो महिला वोटरों को प्रभावित कर सकती हैं। क्योंकि उनकी लोकप्रियता बिहार में काफी है। 

पीएम मोदी भी कर चुके हैं मैथिली की तारीफ
2023 में चुनाव आयोग ने मैथिली ठाकुर की लोकप्रियता को देखते हुए बिहार का स्टेट आइकन बनाया था। उसके बाद मतदाता जागरूकता अभियानों में मैथिली ठाकुर की सक्रिय भूमिका रही है। इसके अलावा इस साल महिला दिवस के मौके पर दिल्ली में हुए नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड समारोह में भी मैथिली ठाकुर नजर आई थीं। तब मैथिली को 'कल्चर एंबेसडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया था। इस दौरान मैथिली ने पीएम मोदी के कहने पर एक शिव भजन भी सुनाया था। इसके अलावा अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय भी प्रधानमंत्री मोदी ने मैथिली ठाकुर की भजन प्रस्तुति की तारीफ की थी।

यह खबर भी पढ़ेंः Pawan Singh: चुनावी मंच से फिल्मी पर्दे तक, लव लाइफ से दुश्मनी तक; विवादों से पवन सिंह का रहा पुराना नाता

विज्ञापन

अमित शाह, पवन सिंह और जेपी नड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम-@singhpawan999
विवादित छवि वाले पवन सिंह का भी नाम चर्चा में
मैथिली ठाकुर के अलावा भोजपुरी स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह के भी बीजेपी से चुनावी रण में उतरने की चर्चाएं हैं। पवन सिंह की इन चर्चाओं के पीछे भी वजह उनकी बीजेपी नेताओं से मुलाकात और तस्वीर का सामने आना है। लगभग एक हफ्ते पहले पवन सिंह ने भाजपा नेता व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके अलावा उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और उपेंद्र कुशवाहा से भी मुलाकात की तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद ही ऐसी चर्चाएं शुरू हो गई थीं कि पवन सिंह अब बीजेपी की तरफ से बिहार चुनाव में अपनी दावेदारी ठोंक सकते हैं।
हालांकि, अभी तक इस बारे में भी कोई स्पष्टिकरण सामने नहीं आया है। वैसे पवन सिंह लोकसभा चुनावों में भी बीजेपी से लड़ना चाहते थे, लेकिन बाद में बात नहीं बनी। अंत में पवन सिंह ने काराकट लोकसभा सीट से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ा था। दूसरी ओर पवन सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच वो लगातार विवादों में भी घिरे हैं। इन दिनों उनका पारिवारिक विवाद भी लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। ऐसे में विवादित छवि वाले पवन सिंह के चुनावी मैदान में उतरने पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, इसमें कोई दोराय नहीं है कि पवन सिंह बिहार की एक लोकप्रिय हस्ती हैं और वो कई वोटरों को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें