फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Kalyan: पवन कल्याण नहीं करेंगे ‘हरि हर वीर मल्लु’ का प्रचार, मेकर्स ने बताई ये वजह; फैंस हुए उदास

Sun, 20 Jul 2025 01:34 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hari Har Veera Mallu Movie Update: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु' अब बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन मेकर्स ने बताया कि अभिनेता अपनी आगामी फिल्म का प्रचार नहीं करेंगे। जानिए वजह। 

विज्ञापन
हरि हर वीर मल्लु - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवन कल्याण की आगामी फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु' का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। अब फिल्म निर्माताओं ने बताया है कि पवन कल्याण फिल्म का प्रचार नहीं करेंगे, जो उनके फैंस के लिए काफी निराशाजनक बात है। मेकर्स ने इसकी वजह भी बताई है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म के प्रचार से क्यों बनाई दूरी।

निर्माताओं ने बताई ये वजह

विज्ञापन

'हरि हर वीर मल्लु' के निर्माताओं ने हाल  ही में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि क्या अभिनेता पवन कल्याण फिल्म के दौरान मौजूद रहेंगे। इसके जवाब में मेकर्स ने कहा, 'कृपया फिल्म का आनंद लेने के लिए देखें, न कि सिर्फ गलतियां ढूंढ़ने के लिए। यह फिल्म दर्शकों के लिए बनाई गई है। पवन कल्याण अपनी अन्य चीजों में व्यस्त हैं और इसलिए वो हिंदी और अन्य भाषाओं में फिल्म का प्रचार नहीं करेंगे।’

यह खबर भी पढ़ें: Chandra Barot: 'डॉन' के निर्देशक चंद्र बरोट का निधन, 86 की उम्र में ली आखिरी सांस; फरहान ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

पवन कल्याण सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि राजनेता भी हैं
आपको बताते चलें कि अभिनेता पवन कल्याण सिर्फ सिनेमा की दुनिया में ही सक्रिय नहीं हैं, बल्कि वो एक राजनेता भी हैं। अभिनेता आंध्र प्रदेश के वर्तमान उपमुख्यमंत्री हैं और इस इसी वजह से वो फिल्म के किसी भी पूर्व-रिलीज कार्यक्रम में भाग लेने में असमर्थ हैं, जैसा की फिल्म मेकर्स ने बताया। 


फिल्म के बारे में 
'हरि हर वीर मल्लु' का निर्देशन कृष जगरलामुदी और एएम ज्योति कृष्णा ने किया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 24 जुलाई 2025 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की कहानी 17वीं सदी के मुगल काल में वीर मल्लु नाम के एक विद्रोही डाकू के जीवन पर आधारित है। फिल्म में पवन कल्याण के साथ निधि अग्रवाल, बॉबी देओल, नरगिस फाखरी, नोरा फतेही, सत्यराज, अनसूया भारद्वाज जैसे कलाकार मौजूद हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें