फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hari Hara Veer Mallu: पवन कल्याण की ‘हरि हर वीर मल्लु’ देख दर्शक हुए निराश, बोले- ‘कहानी और एक्टिंग सब बकवास’

Thu, 24 Jul 2025 12:56 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hari Hara Veer Mallu X Review: काफी इंतजार के बाद पवन कल्याण की ‘हरि हर वीर मल्लु’ आज रिलीज हो गई है। हालांकि, फिल्म देखकर लौटे दर्शक पवन कल्याण से खुश नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
हरि हर वीर मल्लु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ स्टार पवन कल्याण की काफी दिनों से अटकी फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लु’ अंतत: आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म का दर्शक पिछले काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे। इसीलिए जैसे ही फिल्म रिलीज हुई लोग देखने पहुंच गए। अब ‘हरि हर वीर मल्लु’ देखकर लौटे लोग फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जानते हैं फिल्म को लेकर लोगों ने एक्स पर दीं कैसी प्रतिक्रियाएं।

पवन कल्याण को पैन इंडिया स्टार बनाने से चूकी फिल्म

विज्ञापन

पवन कल्याण की ‘हरि हर वीर मल्लु’ को लेकर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पवन कल्याण के फैंस जहां फिल्म की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स फिल्म से काफी निराश होकर लौटे हैं। एक यूजर ने फिल्म को निराशाजनक बताते हुए लिखा, ‘हरि हर वीर मल्लु पवन कल्याण को एक पैन इंडिया स्टार बनाने से चूक जाती है। फिल्म का वीएफएक्स ट्रेलर से भी ज्यादा खराब है। जबकि पवन कल्याण को देखकर ऐसा लगता है जैसे उनका मन ही न हो एक्टिंग करने का।’
 


 

 

वीएफएक्स को लोगों ने बताया बकवास

विज्ञापन

एक और यूजर ने फिल्म को बेकार बताते हुए इसके वीएफएक्स की भी जमकर आलोचना की है। जबकि एक यूजर ने कहा कि निर्देशक ने इतिहास को कल्पना के साथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन पूरी तरह नाकाम रहे। यूजर ने फिल्म को थका देने वाला बताया, साथ ही वीएफएक्स को बिल्कुल बर्बाद बताया। कई यूजर्स वीएफएक्स से काफी निराश लगे। जबकि फिल्म की कहानी भी उन्हें पसंद नहीं आई। कई लोगों ने फिल्म को डिजास्टर और बकवास करार दिया है।
 


 
 
 
 

 

पवन कल्याण के फैंस ने की तारीफ
हालांकि, कुछ एक फैंस ने ‘हरि हर वीर मल्लु’ की तारीफ भी की है। एक यूजर ने फिल्म को देखने के अपने अनुभव को शानदार बताया। पवन कल्याण की भी तारीफ भी। जबकि कुछ एक अन्य पवन कल्याण के फैंस को फिल्म पसंद आई है।
 


 
 
 

 

मुगलों से मुकाबला करता है वीरा मल्लु
‘हरि हर वीर मल्लु’ में पवन कल्याण वीरा मल्लु की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक डाकू है जिसे मुगलों से कोहिनूर हीरा चुराने का काम सौंपा जाता है। जबकि फिल्म में अभिनेता बॉबी देओल औरंगजेब की भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म में निधि अग्रवाल भी अहम भूमिका में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें