नहीं साइन की कोई नई फिल्म
अपने पेंडिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में अभिनेता ने बताया कि उन्होंने कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। मैंने ‘ओजी’ की शूटिंग पूरी कर ली है और ‘उस्ताद भगत सिंह’ को पूरा करने के लिए मेरे पास लगभग पांच दिन बचे हैं। आने वाले वक्त में अगर राजनीति और फिल्मों के टकराव की बात आती है तो मैं एक्टिंग नहीं करूंगा। मैं फिल्में छोड़ दूंगा क्योंकि मेरी प्राथमिकता प्रशासन और जनसेना पार्टी है। हालांकि, मुझे अपनी आर्थिक जरूरतों के लिए सिनेमा की जरूरत है। इसलिए मैं आने वाले समय में फिल्मों के निर्माण पर ध्यान दूंगा। अगर मैं एक्टिंग करूंगा भी तो दिन में सिर्फ दो घंटे ही करूंगा। लेकिन फिलहाल अभी मैंने कोई और फिल्म साइन नहीं की है।
24 जुलाई को रिलीज होगी ‘हरि हर वीरमल्लु’
कृष और ज्योति कृष्णा द्वारा निर्देशित ‘हरि हर वीरमल्लु’ पिछले पांच साल से बन रही है। अब फिल्म 24 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में पवन कल्याण के साथ बॉबी देओल और निधि अग्रवाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म एक ऐसे डाकू की कहानी है जो कोहिनूर की खोज में औरंगजेब से भिड़ जाता है।