कोविड के चलते फिल्म में हुई देरी
इस फिल्म की रिलीज से पहले एएनआई से बात करते हुए पवन कल्याण ने कहा कि वे कई वर्षों से इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे राजनेता बनने से पहले ही, कृष जगरलामुदी, निर्माता एएम रत्नम के साथ इस आइडिया पर काम कर रहे थे। फिर मैंने इसके लिए हामी भर दी, लेकिन बाद में 2018-19 में मैं बिजी हो गया। हमने 2019 के बाद फिल्म लॉन्च करने के बारे में सोचा था, लेकिन कोविड-19 की दो लहरों ने इस पर असर डाला और हम ऐसा नहीं कर पाए'।
Ujjwal Nikam Biopic: उज्जवल निकम बायोपिक की तैयारियां शुरू, आमिर नहीं राजकुमार होंगे लीड? वकील ने दिया ये जवाब
फिल्म के कॉन्सेप्ट से प्रभावित हुए पवन कल्याण
पवन कल्याण ने कहा कि इस फिल्म की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि ने उन्हें आकर्षित किया, खासकर कोहिनूर हीरे की यात्रा ने। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए इस फिल्म को करने का सफर दिलचस्प रहा। इसकी कॉन्सेप्ट बहुत हाई है। औरंगजेब काल में मयूर सिंहासन से कोहिनूर की चोरी की। मुझे लगता है कि इसने मेरी रुचि जगाई और मैंने शुरुआत की। लेकिन इसमें कई परतें हैं। यह मयूर सिंहासन से कोहिनूर की लूट जैसा लगता है। हालांकि, इसमें दिखाया जाएगा कि यह विजयवाड़ा की कोल्लूर खदानों से निजाम तक कैसे पहुंचा और फिर कैसे मुगलों के हाथों में पहुंचा'।
ये सितारे आएंगे फिल्म में नजर
एक्टर ने आगे कहा, वे दर्शकों को दिखाना चाहते हैं कि औरंगजेब के शासन में लोगों पर कैसे अत्याचार होते थे। उन्होंने कहा, 'उसमें से एक ऐसा हीरा चुराना, जो एक महान यात्रा का प्रतीक है और यह मेरे लिए दिलचस्प था। इस चोरी के साथ-साथ औरंगजेब के अत्याचारों के बारे में बहुत कुछ सामने आएगा। मुझे लगता है कि यह कॉन्सेप्ट मेरे लिए काफी दिलचस्प है'। उन्होंने आगे कहा, 'उस समय हिंदू होने के नाते आपको टैक्स देना पड़ता था, संगीत नहीं, कुछ भी नहीं। बहुत उत्पीड़न था'। बता दें कि फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु' 25 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म में पवन कल्याण के साथ निधि अग्रवाल, बॉबी देओल, नरगिस फाखरी, नोरा फतेही, सत्यराज, अनसूया भारद्वाज जैसे कलाकार मौजूद हैं।