फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैपराजी पर भड़कीं पत्रलेखा, बढ़ते वजन पर कमेंट करने वालों को लगाई लताड़; बोलीं- थोड़ा दयालु बनिए

Fri, 17 Apr 2026 01:40 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Patralekha: पत्रलेखा ने अपनी शारीरिक बनावट के लिए की गई टिप्पणियों का करारा जवाब दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट लिख कर लोगों से खास अपील की है।
विज्ञापन
पत्रलेखा - फोटो : इंस्टाग्राम@patralekhaa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकुमार राव की पत्नी और एक्ट्रेस पत्रलेखा ने अपनी बॉडी-शेमिंग पर की गई टिप्पणियों का जवाब दिया है। प्रोड्यूसर पत्रलेखा हाल ही में राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' की स्क्रीनिंग में शामिल हुई थीं। यहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने असंवेदनशील टिप्पणियां करने वालों की कड़ी आलोचना की और लोगों से एक अपील की।
विज्ञापन

पत्रलेखा ने दिया जवाब
सोशल मीडिया पर पत्रलेखा के जो वीडियो वायरल हुए, उसमें लोगों ने उनकी शारीरिक बनावट के लिए टिप्पणियां कीं। इस रवैये को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा 'पैप पेजों! मुझे क्या हुआ है!? बात बस इतनी है कि मैंने अभी-अभी एक बच्चे को जन्म दिया है! हां, मेरा वजन बढ़ा है, जो आप सभी को शायद कोई अजीब घटना लग रही है। मैंने बैठकर पहाड़ नहीं खाया है। मैंने बस एक बच्चे को जन्म दिया है। साथ ही दो फिल्मों का प्रोडक्शन भी किया है, जो कोई आसान काम नहीं हैं।'



Toaster Movie Review: कैसी है राजकुमार राव अभिनीत ‘टोस्टर’? मजेदार शुरुआत पर भटकती कहानी, पढ़ें मूवी रिव्यू

पत्रलेखा ने की अपील
उन्होंने आगे लिखा 'अगर ये मेरे हाथ में होता, तो मैं ऐसी नहीं होती। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान मेरे शरीर ने इसी तरह से प्रतिक्रिया दी है। भगवान के लिए, कृपया थोड़ा दयालु बनना सीखें।'

वायरल वीडियो
पत्रलेखा का यही वह वीडियो है जो सोशल मीडिया पर वायरल है। वह राजकुमार राव की अदाकारी वाली फिल्म 'टोस्टर' की स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए जा रही थीं, तभी ये फिलमाया गया। इसी वीडियो पर पैपराजी और यूजर्स ने कमेंट किए थे।


विज्ञापन

पत्रलेखा, राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@patralekhaa
पत्रलेखा का काम
पत्रलेखा को आखिरी बार फिल्म 'फुले' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने सावित्रीबाई फुले का किरदार निभाया था। उनके अभिनय की काफी सराहना हुई और उन्हें इस भूमिका के लिए कई पुरस्कार भी मिले हैं। 2025 में ही उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस भी बनाया। 'टोस्टर' इसी के तहत बनी है। ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसमें राजकुमार राव लीड रोल में हैं।

कब हुई पत्रलेखा की शादी?
पत्रलेखा ने 15 नवंबर, 2021 को राजकुमार राव से शादी की थी। अपनी शादी की चौथी सालगिरह पर, इस जोड़े ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। जनवरी 2026 में, उन्होंने अपनी बेटी के नाम पार्वती पॉल राव का खुलासा किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें