Patralekha on Expecting First Child: मां बनने जा रहींबॉलीवुड अभिनेत्री पत्रलेखा ने अपनी हालिया इंटरव्यू में बताया है कि ये एहसास उनके लिए कितना खास है। इसके अलावा उन्होंने आने वाले प्लान्स के बारे में भी खुलकर बताया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा और राजकुमार राव की जिंदगी में एक नई शुरुआत होने जा रही है। ये जोड़ी जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली है। इसी बीच मॉम टू बी पत्रलेखा ने अपने अनुभव, पिता बनने जा रहे राजकुमार के बर्ताव और आने वाली जिंदगी पर खुलकर बात की।
विज्ञापन
शूटिंग से लिया लंबा ब्रेक
बॉलीवुड अभिनेत्री पत्रलेखा इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर से गुजर रही हैं। पति और अभिनेता राजकुमार राव के साथ पहली बार मां बनने की तैयारी में लगीं पत्रलेखा ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में बताया कि उन्होंने शूटिंग से लंबा ब्रेक ले लिया है और फिलहाल सिर्फ अपने आने वाले बच्चे पर ध्यान दे रही हैं। हाल ही में मुंबई के एक इवेंट में पत्रलेखा ने जब अपने बेबी बंप के साथ शिरकत की, तो फैंस खुशी से झूम उठे। सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज तेजी से वायरल हो गए।
राजकुमार और पत्रलेखा
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
मां बनने की तैयारी में बिजी पत्रलेखा
पत्रलेखा ने बताया कि फिलहाल उन्हें बहुत थकावट महसूस होती है और वो अब तक इसमें पूरी तरह से ढल नहीं पाई हैं। उन्होंने साफ किया कि अगले 6-7 महीनों तक वो शूटिंग नहीं करेंगी और पूरी तरह घर पर रहेंगी। हालांकि इसका मतलब ये नहीं कि वो अपने प्रोफेशन से पूरी तरह दूर हो गई हैं। उन्होंने बताया कि उनका और राजकुमार का एक खास प्रोजेक्ट जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आने वाला है। ये उनके प्रोडक्शन हाउस की पहली पेशकश है और उनके दिल के बेहद करीब है।
राजकुमार राव का ‘डैड वर्जन’
पत्रलेखा और राजकुमार की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे सशक्त जोड़ियों में मानी जाती है। दोनों की शादी नवंबर 2021 में हुई थी। पत्रलेखा ने इंटरव्यू में बताया कि उनकी हालिया न्यूजीलैंड यात्रा ने उन्हें इस बात का यकीन दिलाया कि राजकुमार एक बेहतरीन पिता साबित होंगे। उन्होंने बताया कि इस सफर के दौरान राजकुमार ने जिस तरह उनकी देखभाल की, खाना खिलाया और हर छोटी-बड़ी जरूरत का ध्यान रखा, वो उन्हें बेहद खास लगा। ये अनुभव उनके रिश्ते को और मजबूत बना गया।
राजकुमार राव और पत्रलेखा
- फोटो : इंस्टाग्राम- @patralekhaa
बच्चे संग पत्रलेखा का एडवेंचर प्लान
इसी इंटरव्यू में पत्रलेखा ने बताया कि वो बच्चे के जन्म के बाद फिर से न्यूजीलैंड के दक्षिणी हिस्से की यात्रा करेंगे और कुछ रोमांचक एडवेंचर जैसे बंजी जंपिंग भी आजमाना चाहेंगी। उनका मानना है कि बच्चा उनके साथ नया ट्रैवल पार्टनर बन जाएगा। दिलचस्प बात ये है कि पत्रलेखा ने पहले से ही ये प्लान कर लिया है कि बच्चे के जन्म के बाद वो क्या-क्या करने वाली हैं।
राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक'
बता दें एक तरफ पर्सनल लाइफ में राजकुमार राव पिता बनने जा रहे हैं तो वहीं प्रोफेशनल वर्कफ्रंट पर उनकी फिल्म 'मालिक' 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। हालांकि राजकुमार की फिल्म को दर्शकों को उतना खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है।