फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patralekhaa: राजकुमार राव की पत्नी कहलाना पत्रलेखा को नहीं पसंद, बोलीं- ‘मेरी अपनी एक पहचान है’

Sat, 10 May 2025 09:37 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Patralekhaa-Rajkummar Rao: अभिनेत्री पत्रलेखा ने अपने करियर में कई फिल्में की हैं। वो अक्सर अलग-अलग तरह के चुनौतीपूर्ण किरदारों में नजर आई हैं। हालांकि, फिर भी उन्हें राजकुमार राव की पत्नी के तौर पर अधिक पहचाना जाता है। अब इस पर अभिनेत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जानिए एक्ट्रेस ने क्या कहा।
विज्ञापन
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : इंस्टाग्राम- @patralekhaa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी हालिया रिलीज ‘फुले’ को लेकर चर्चाओं में रहीं अभिनेत्री पत्रलेखा को अभिनेता राजकुमार राव की पत्नी के नाते ज्यादा पहचाना जाता है। जो कि पत्रलेखा को बिल्कुल भी पसंद नहीं है। खुद पत्रलेखा ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्हें राजकुमार राव की पत्नी के नाम से पहचाना जाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

‘मेरा एक नाम है, अस्तित्व है’

विज्ञापन

गलाटा इंडिया के साथ बातचीत में अभिनेत्री पत्रलेखा ने इस बारे में बात की। जिसमें उन्होंने शादी के बाद राजकुमार राव की पत्नी के तौर पर अधिक पहचान मिलने से नाराजगी जताई है। अभिनेत्री ने कहा, “मुझे इससे वाकई नफरत है और मैं खुद को बहुत छोटा महसूस करती हूं। क्योंकि मेरा एक नाम है। मेरा एक अस्तित्व है। मेरी एक पहचान है। लेकिन एक मशहूर पति की आड़ में ये सबकुछ छुप जाता है।

‘मेरा संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ’
अपने करियर को लेकर बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, “मेरे करियर में संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है। कई लोगों को लगता है कि मेरा सफर आसान रहा होगा क्योंकि मैं किसी जाने-माने अभिनेता को डेट कर रही थी या अब उससे शादी हो चुकी है। लेकिन ऐसा नहीं है। यदि आप खुद को एक व्यक्ति के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं तो यह कभी भी आसान नहीं होता। अपना खुद का करियर ग्राफ बनाना, यह बहुत कठिन है।”

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Operation Sindoor Movie: ‘शर्म करो यार युद्ध चल रहा है’, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ फिल्म की घोषणा पर भड़के लोग

विज्ञापन

पत्रलेखा - फोटो : इंस्टाग्राम-@patralekhaa

‘मेकर्स राजकुमार राव को कास्ट करने के इरादे से मेरे पास स्क्रिप्ट लाते हैं’
पत्रलेखा ने आगे बताया कि कैसे लोग उनके पास स्क्रिप्ट इसलिए लाते हैं क्योंकि वो राजकुमार राव को फिल्म में लाने में मदद करेंगी। अभिनेत्री ने कहा, “लोग अक्सर मेरे पास फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर आते हैं, इसलिए नहीं कि वे वाकई मुझे प्रोजेक्ट में चाहते हैं। बल्कि इसलिए कि उन्हें उम्मीद है कि मैं राजकुमार राव के लिए एक पुल का काम करूंगी। मेकर्स अक्सर मेरी प्रतिभा में दिलचस्पी दिखाने के बजाय मेरे पति को कास्ट करने के छिपे हुए इरादे से मेरे पास आते हैं। इस तरह का व्यवहार बेहद अपमानजनक लगता है। यह मेरी गरिमा के खिलाफ है। मैंने हमेशा अपने करियर और राजकुमार के बीच एक लाइन बना रखी है।”

यह खबर भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf: बॉक्स ऑफिस को सीधे 50 से 55 करोड़ का नुकसान, एक्सपर्ट से समझें ‘भूल चूक माफ’ के फैसले का असर

मीडिया और इंडस्ट्री से की अपील
पत्रलेखा ने मीडिया और इंडस्ट्री से भी एक अपील की कि उन्हें केवल एक लेबल तक सीमित न रखा जाए। वह कभी भी इस तरह से देखे जाने में सहज महसूस नहीं करेंगी और जब तक संभव हो, इसका विरोध करती रहेंगी।

‘फुले’ में नजर आई थीं पत्रलेखा
पत्रलेखा हाल ही में ‘फुले’ फिल्म में नजर आई थीं। यह फिल्म समाज सुधारक ज्योतिराव और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है। इससे पहले वो अनुभव सिन्हा की वेब सीरीज ‘आईसी 814 कंधार हाईजैक’ में एयरहोस्टेस के किरदार में दिखाई दी थीं। पत्रलेखा ने अपने करियर में कई चुनौतीपूर्ण किरदार निभाए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें