फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patal Lok 2: क्या 20 करोड़ रुपये फीस चार्ज करते हैं ‘पाताल लोक’ फेम जयदीप अहलावत? पूरा सच जानकर चौंक जाएंगे!

Sat, 08 Feb 2025 05:27 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Patal Lok 2: हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘पाताल लोक 2’ के अभिनेता जयदीप अहलावत तब सुर्खियों में आए, जब एक रिपोर्ट में उनकी फीस 20 करोड़ रुपये होने की बात कही गई। आइए जानते हैं, क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम- @jaideepahlawat
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक 2’ वेब सीरीज में इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी का किरदार निभाया है। अपने अभिनय के अलावा वो इन दिनों एक और कारण से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। एक रिपोर्ट से यह सामने आया कि जयदीप ने अपनी फीस 50 गुना बढ़ाकर 20 करोड़ कर दी थी।

विज्ञापन


क्या 20 करोड़ रुपये फीस लेते हैं जयदीप अहलावत?
एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि जयदीप ने पाताल लोक के दूसरे सीजन में अपनी फीस 50 गुना बढ़ाकर 40 लाख से 20 करोड़ रुपये कर दी। इस मामले पर बात करते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू में हंसते हुए बताया, 'अगर इतना पैसा था तो आपको बताना चाहिए था, इसका उपयोग कर लेता। कहां गया ये पैसा।'
वहीं एक अन्य इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि 'पाताल लोक' के दूसरे सीजन में उनकी फीस ज्यादा थी, क्योंकि समय के साथ आपका पैसा बढ़ता है। वैसे भी 'पाताल लोक' का पहला सीजन 2020 में आया था, जिसके ढाई साल बाद 'पाताल लोक 2' की शूटिंग शुरू हुई थी। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Ranbir Kapoor: विजय देवरकोंडा की 'वीडी 12' से जुड़ा रणबीर कपूर का नाम, फिल्म में देंगे ये खास योगदान

पाताल लोक 2 ओटीटी पर मौजूद
जयदीप अहलावत की चर्चित वेब  सीरीज 'पाताल लोक' का दूसरा सीजन आ चुका है, बीते 17 जनवरी को इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था। इस सीरीज में जयदीप के साथ तिलोत्तमा शोम, जाह्नु बरुआ, नागेश कुकुनूर और प्रशांत तमांग भी शामिल हैं।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Love Story Movies: हिंदी सिनेमा की 10 सुपरहिट प्रेम कहानियां, मोहब्बत के महीने फरवरी में देखना चाहें तो जानिए

जयदीप अहलावत का वर्क फ्रंट
जयदीप अहलावत के वर्क फ्रंट की बात करें तो मौजूदा समय में वह अपनी सीरीज 'पाताल लोक' के सीजन 2 की सफलता का आनंद ले रहे हैं। आने वाले समय में वो सैफ के साथ फिल्म 'ज्वेल थीफ' में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास विपुल अमृतलाल शाह की 'हिसाब' भी है। इतना ही नहीं, चर्चा है कि जयदीप 'फैमिली मैन 3' में भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें