फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ali Sethi: 'पसूरी' गायक अली सेठी ने सलमान तूर संग शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बताई असल सच्चाई

Sat, 12 Aug 2023 12:34 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता पिछले दिनों अपनी कथित शादी की अफवाहों को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहे। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि गायक ने अपने बचपन के दोस्त सलमान तूर के साथ शादी कर ली है । अब सिंगर ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई का खुलासा किया है।

विज्ञापन
अली सेठी और सलमान तूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी गायक अली सेठी ने अपने गाने ‘पसूरी’ से दुनिया भर में अपनी पहचान बना ली है। अभिनेता पिछले दिनों अपनी कथित शादी की अफवाहों को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहे। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि गायक ने अपने बचपन के दोस्त सलमान तूर के साथ शादी कर ली है । अब सिंगर ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई का खुलासा किया है।

 

अली के शादी की उड़ी थी अफवाह

विज्ञापन

पिछले दिनों अली सेठी अपनी शादी की खबरों को लेकर ट्विटर पर छाए रहे थे। फैंस भी सिंगर को शुभकामनाएं देने से पीछे नहीं हट रहे थे। लोगों ने अली के इस फैसले की भी काफी सराहना की है। हालांकि, सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए अली सेठी ने अपनी शादी की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है।

Abhishek Banerjee: 'ड्रीम गर्ल 2' में अपने किरदार को लेकर कंफ्यूज हो गए थे अभिषेक बनर्जी, शाहरुख खान हैं वजह?
 

अफवाहों के पीछे की बताई सच्चाई
कुछ घंटे पहले, गायक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की अफवाहों पर स्पष्टीकरण देते हुए एक स्टोरी अपलोड की थी। उन्होंने यह भी कहा किया कि उनकी शादी की अफवाहें फैलाने वाले नेटिजन्स को उनकी नई रिलीज गाने ‘पनिया’ को मार्केट में लाने में मदद करनी चाहिए। अली ने कहा, ‘मैं शादीशुदा नहीं हूं। मुझे नहीं पता कि अफवाह किसने उड़ाई। लेकिन शायद उन्हें मेरी नए रिलीज गाने को बढ़ावा देने में मदद करनी चाहिए।’

Tara Singh Da Puttar: जीते से सुनिए उसके अभिनय यात्रा की 22 साल की कहानी, अमिताभ बच्चन के सामने भी दिखाई अकड़

 

फैंस ने भी दी थी शुभकामना

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि अली सेठी ने न्यूयॉर्क में एक निजी समारोह में अपने पुराने दोस्त सलमान तूर से शादी कर ली। यह भी दावा किया गया कि वे कुछ समय से गुप्त रूप से डेटिंग कर रहे थे। अली सेठी और सलमान तूर की पहली मुलाकात लाहौर के एचिसन कॉलेज में हुई थी, जहां दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। अब इन अफवाहों के गलत बताकर अली ने अपने फैंस का दिल पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया है। बता दें कि अली सेठी अब पाकिस्तान से न्यूयॉर्क शिफ्ट हो गए हैं। 

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें