पारिवारिक मनुरंजन टीजर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
कहां रिलीज होगी फिल्म?
यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज होगी। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल तो टीजर सामने आया है और यह काफी दिलचस्प है। आमतौर पर गंभीर भूमिकाएं निभाने वाले पंकज त्रिपाठी का किरदार यहां दर्शकों को हंसाएगा।
पारिवारिक मनुरंजन टीजर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
पंकज त्रिपाठी और अदिति की जमेगी जोड़ी
इस फिल्म के जरिए अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी को पहली बार साथ देखा जा रहा है। टीजर में हेलेन (अदिति राव हैदरी) रंजन दुबे (पंकज त्रिपाठी) के घर का दरवाजा खटखटाती हैं। वे दरवाजा खोलते हैं तो बताती हैं कि वे दिल्ली से आई हैं। पूछती हैं, 'आपकी जरूरत थी प्रापर्टी मैनेजर और हाउसकीपर की? तो उसी के लिए आपकी सेवा में आई हूं'।
क्या रंजन दुबे और हेलेन के बीच होगा प्यार?
घर के अंदर दाखिल होने के बाद वे कहती हैं कि इतना बड़ा घर है, इसमें काफी काम होगा। आपके घर में कितने सदस्य हैं? पूछताछ में पता चलता है कि रंजन दुबे अकेले ही इतने बड़े घर में रहते हैं। उनका विवाह नहीं हुआ है। यह सुन हेलेन हैरान हो जाती हैं। फिर यहीं से हेलेन और रंजन दुबे के बीच करीबी बढ़ती है। साथ घूमना-फिरना शुरू होता है। दोनों की करीबी क्या मोड़ लेंगी, यह फिल्म देखकर ही पता चलेगा। मगर, उम्मीद जताई जा सकती है कि यह फिल्म मजेदार होगी।