Priyanka Chopra And Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा ने एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। दोनों के बच्चों ने रक्षाबंधन मनाया है और एक-दूसरे को प्यार भेजा है।
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के बेटे नीर चड्डा ने रक्षाबंधन मनाया है। रविवार को अभिनेत्री ने अपने बेटे के पहले रक्षाबंधन की एक प्यारी सी झलक शेयर की। इस मौके पर नन्हे नीर को उसकी बड़ी कजिन और प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी से अपनी पहली राखी मिली है।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा की बेटी ने दिया जवाब
परिणीति ने नीर की छोटी सी कलाई पर बंधी राखी की एक तस्वीर पोस्ट की और अपनी 'मालती दीदी' के इस प्यार के लिए आभार जताया।
बाद में प्रियंका चोपड़ा ने इस पल को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रीपोस्ट किया और प्यार से जवाब दिया, 'दीदी तुम्हें बहुत प्यार करती हैं बेबी नीर।'
राघव चढ्ढा, परिणीति चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
कब हुई परिणीति की शादी?
परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा से 2023 में पंजाबी परंपरा के मुताबिक उदयपुर में शादी की थी।
परिणीति और उनके पति राघव चड्ढा ने 19 अक्टूबर 2025 को दिल्ली में 'नीर' का स्वागत किया।
परिणीति और राघव ने एक महीने बाद 19 नवंबर 2025 को आधिकारिक तौर पर उसका नाम बताया।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
कब हुई प्रियंका की शादी?
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से 2018 में जोधपुर में शादी की थी। जनवरी 2022 में प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए मां बनीं थीं। अमेरिका में अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ रहने के बावजूद, प्रियंका हमेशा अपनी भारतीय परंपराओं का पालन करती रही हैं।
परिणीति का काम
प्रोफेशनल तौर पर, परिणीति नेटफ्लिक्स की एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज के साथ एक्टिंग में वापसी करने वाली हैं। फिलहाल इसका नाम'शक: ट्रस्ट नो वन' रखा गया है।
प्रियंका चोपड़ा का काम
वहीं, प्रियंका एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'वाराणसी' के साथ भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं।
एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी और महेश बाबू के साथ वाली यह फिल्म अप्रैल 2027 में रिलीज होने वाली है।