फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raghav Chadha Mother: कपिल के शो की शूटिंग के दौरान बीमार पड़ीं परिणीति की सास, अस्पताल लेकर भागे; शूट कैंसल

Sat, 19 Jul 2025 07:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Parineeti Chopra's Mother-In-Law: आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा की मां यानी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सास की तबीयत बिगड़ गई है। उनकी तबीयत उस वक्त खराब हुई, जब परीणीति चोपड़ा-राघव 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के एपिसोड के लिए शूट कर रहे थे।
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा की सास की तबीयत बिगड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सास की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परी की सास यानी आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की मां की तबीयत कपिल शर्मा के चर्चित शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के शूट के दौरान बिगड़ी। दरअसल, परिणीति और राघव शो के एक एपिसोड के लिए शूट कर रहे थे। उसी दौरान उनकी मां की तबीयत खराब हो गई। इसके चलते शूट बीच में छोड़ना पड़ा।

विज्ञापन

बीच में रोकनी पड़ी शूटिंग
तबीयत बिगड़ने पर राघव चड्डा की मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कपिल शर्मा के शो की शूटिंग कैंसिल कर दी गई है। प्रोडक्शन टीम कपल को शूट के लिए नई डेट देने का फैसला लेगी।
 

कपिल के शो के पहले एपिसोड में आए सलमान खान 
बता दें कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का तीसरा सीजन शुरू हो चुका है। इसके पहले एपिसोड में एक्टर सलमान खान गेस्ट बनकर आए। इसके बाद कई और सेलेब्स आ चुके हैं। आगामी एपिसोड में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा नजर आने वाले थे। दोनों ने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी। मगर, शूट के बीच में ही राघव चड्ढा की मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें शूटिंग बीच में रोक अस्पताल लेकर जाना पड़ा।

BTS Jin: क्या बीटीएस मेंबर जिन ने कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के कपल वाला सीन किया रिक्रिएट? सिंगर का वीडियो वायरल

विज्ञापन

2023 में हुई राघव-परी की शादी
बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी साल 2023 में हुई। कपल ने उदयपुर के लैविश होटल द लीला पैलेस में ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इनकी शाही शादी में फिल्म और राजनीति की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। परिणीति चोपड़ा, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें