फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeta Premiere: ‘परिणीता’ के री-रिलीज प्रीमियर इवेंट में पहुंची रेखा, विद्या बालन ने किया जोरदास डांस

Mon, 18 Aug 2025 09:28 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Parineeta Premiere Event: बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म 'परिणीता' 20 साल बाद दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसका आज सोमवार को प्रीमियर इवेंट आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
परिणीता - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2005 में रिलीज हुई 'परिणीता' फिल्म दोबारा दर्शकों के बीच रिलीज होने वाली है। आज 18 अगस्त को फिल्म का प्रीमियर हो रहा है, जिसमें विद्या बालन से लेकर दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी शिरकत करने पहुंची। वायरल वीडियोज में जहां विद्या बालन को झूमते हुए देखा जा रहा है, तो रेखा भी अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। आइए देखें कौन-कौन से सितारे पहुंचे। 

विज्ञापन

विद्या बालन के डांस ने बिखेरा जलवा
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अभिनेत्री विद्या बालन लाल साड़ी में दिख रही हैं, जिसमें उन्हें हंसते-खिलखिलाते देखा जा सकता है।  इसके अलावा एक्ट्रेस बंगाली डांस करती दिख रही हैं। इसके अलावा एक और वीडियो में अभिनेत्री को सबसे गले मिलते देखा जा सकता है। 
 

 

 


रेखा के लुक ने खींचा सबका ध्यान
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा जैसे ही 'परिणीता' फिल्म के प्रीमियर में शामिल हुईं, उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।  एक्ट्रेस क्रीम कलर की साड़ी पहने काफी खूबसूरत दिख रही हैं। वायरल हो रहे वीडियो में रेखा फिल्म के पोस्टर के बिल्कुल नजदीक जाती हैं और विद्या बालन की तस्वीर को चूमकर उनकी नजर उतारती हैं। 

विज्ञापन

 



 

विद्या बालन और श्रेया घोषाल ने मिलकर गाया- पिया बोले
 





विद्या बालन से मिलकर भावुक हुईं रेखा
 


कब रिलीज होगी फिल्म?
'परिणीता' फिल्म सिनेमाघरों में 29 अगस्त को दोबारा रिलीज होगी। इस बार निर्माताओं ने फिल्म की क्वालिटी को 8K में बढ़ाकर बडे़ पर्दे पर प्रदर्शित करने का मन बनाया है, जो दर्शकों को नयापन और रोमांचक अनुभव देने का वादा करता है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें