परेश रावल ने दिया जवाब
रविवार की सुबह परेश रावल ने इस मामले पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा 'मेरे वकील अमीत नाइक ने मेरी मेरे फिल्म से बाहर निकलने के बारे में जवाब भेजा है। एक बार जब वे मेरा जवाब पढ़ लेंगे तो सभी मुद्दे शांत हो जाएंगे।' अमीत नाइक को कई मामलों में अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर का प्रतिनिधित्व करने के लिए जाना जाता है।
परेश रावल ने वापस किए पैसे
अक्षय कुमार की तरफ से बताया गया कि परेश रावल को फिल्म में काम करने से पहले 11 लाख रुपये दिए गए थे। बीते कल बॉलीवुड हंगामा के हवाले से खबर आई कि अभिनेता परेश रावल को 'हेरा फेरी 3' के लिए साइनिंग अमाउंट के तौर पर 11 लाख रुपये मिले थे, जिसे उन्होंने 15 प्रतिशत प्रति वर्ष ब्याज के साथ जोड़कर वापस कर दिया है।
25 करोड़ का मुकदमा
आपको बता दें कि जब परेश रावन ने फिल्म 'हेरा फेरी 3' छोड़ने का ऐलान किया था, तब अक्षय कुमार की कंपनी 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' ने परेश रावल पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया था। बताया गया कि इस फिल्म को अचानक छोड़ने के फैसले से फिल्म मेकर्स को काफी नुकसान हुआ है।