फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shefali Jariwala: पराग त्यागी ने शेफाली के मस्ती भरे पलों को किया शेयर, बोले- ‘वो हर किरदार में बेस्ट थीं’

Sun, 20 Jul 2025 02:23 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Parag Tyagi Shares Cute Video Of Shefali Jariwala: हाल ही में अभिनेता पराग त्यागी ने अपनी दिवंगत पत्नी और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का मस्ती वाला वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन
पराग त्यागी और शेफाली जरीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम- @paragtyagi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'कांटा लगा' फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन से उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी काफी टूट चुके हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर वो अपनी दिवंगत पत्नी को याद करते हुए भावुक पोस्ट करते रहते हैं। अब पराग त्यागी ने एक और वीडियो शेयर करते हुए उन्हें याद किया है। आइए देखें उन्होंने क्या लिखा। 

क्या है पराग त्यागी का पोस्ट?

विज्ञापन

एक्टर पराग त्यागी ने रविवार के दिन अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडयो पोस्ट साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दिवंगत शेफाली जरीवाला अपनी बहन के बच्चों के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। इसके साथ ही वो मोबाइल में अलग-अलग फिल्टर लगाकर बच्चों के साथ फोटो लेती नजर आ रही हैं। पराग त्यागी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए मासी मां जैसी होती है सॉन्ग भी लगाया है। इस पोस्ट को देख कहा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने जीवन को काफी एंजाय करती थीं। 
 


जिंदगी के सभी किरदारों में बेस्ट रहीं शेफाली
इस पोस्ट को शेयर करते हुए पराग त्यागी ने कैप्शन भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘परी, इस दुनिया की सबसे अच्छी मासी थीं। आर्या, कियान अपनी चुलबुली मासी के साथ मस्ती कर रहे हैं। वह हमेशा अपने बच्चों से बहुत प्यार करती थीं, परी जिंदगी के हर किरदार में बेस्ट रहीं और हमेशा सभी को बहुत प्यार और खुशियां दीं। परी से प्यार करने वाले सभी प्यारे दोस्तों के साथ उनके खूबसूरत प्यार भरे पलों को संजो रहा हूं।’

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Pawan Kalyan: उस्ताद भगत सिंह में श्रीलीला के बाद हुई इस साउथ एक्ट्रेस की एंट्री, पवन कल्याण के साथ आएंगी नजर


शेफाली जरीवाला के निधन ने किया था शॉक
‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में 27 जून को निधन हो गया था। हालांकि, आपको बताते चलें कि उनकी मौत कैसी हुई, इस मामले की जांच अभी मुंबई पुलिस कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह पता चलेगी। कथित तौर पर एक्ट्रेस की मौत कार्डियक अरेस्ट से बताई जा रही है। अभिनेत्री के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें