फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shefali Jariwala: पत्नी शेफाली जरीवाला के साथ बिताए खूबसूरत पलों को पराग त्यागी ने किया याद, लिखा भावुक नोट

Sun, 06 Jul 2025 08:18 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Parag Tyagi Remembers Shefali Jariwala: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के निधन के बाद से एक्ट्रेस के पति पराग त्यागी उन्हें बहुत याद कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने भावुक कर देने वाले नोट के साथ एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। 

विज्ञापन
पराग त्यागी और शेफाली जरीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम- @paragtyagi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेफाली जरीवाला के अचनाक निधन ने सभी को हैरान कर दिया था। इस घटना ने सबसे ज्यादा प्रभावित एक्ट्रेस के पति और अभिनेता पराग त्यागी को किया है, जो काफी दुखी हैं और पत्नी संग बिताए पलों को याद कर रहे हैं। रविवार की सुबह एक्टर ने दिवगंत पत्नी को याद किया करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने एक नोट भी लिखा है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

शेयर किया प्यारा वीडियो

विज्ञापन

रविवार की सुबह अभिनेता पराग त्यागी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक्टर ने अपनी दिवंगत पत्नी शेफाली जरीवाला के साथ बिताए हुए खूबूसरत और प्यार भरे पलों को साझा किया है। जैसा कि तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पराग त्यागी और शेफाली जरीवाला एक दूसरे को गले लगाते, प्यार करते और एंजाय करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ दोनों की एक पुरानी तस्वीर भी दिख रही है, जिसमें वो बहुत प्यार लग रहे हैं। इन तस्वीरों को देख यह विश्वास ही नहीं होता कि अभिनेत्री अब इस दुनिया में नहीं हैं। 



पराग त्यागी ने लिखा प्यारा नोट
इस प्यारे वीडियो को साझा करते हुए, पराग त्यागी ने इमोशनल नोट भी लिखा है। उन्होंने कहा, ‘मैं तुम्हें हर जन्म में खोज लूंगा और तुम्हें खूब प्यार करूंगा। मैं तुमसे हमेशा प्यार करता रहूंगा, मेरी गुंडी मेरी छोकरी।’ इसके साथ ही उन्होंने लाल दिल वाला इमोजी भी लगाया है और हैशटैग में शेफाली जरीवाला भी लिखा है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Singh: 'छैया छैया' की वजह से स्कूल से हुए सस्पेंड, कैफे में किया काम, जानिए रणवीर सिंह से जुड़े किस्से


42 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में 27 जून को निधन हो गया था। हालांकि, आपको बताते चलें कि उनकी मौत कैसी हुई, इस मामले की जांच अभी मुंबई पुलिस कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह पता चलेगी। कथित तौर पर एक्ट्रेस की मौत कार्डियक अरेस्ट से बताई जा रही है। अभिनेत्री के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें