क्या सोच कर किया खुद को तैयार?
अपनी बातचीत में आगे पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मिर्जापुर की कहानी हमारे लिए हमेशा चुनौती पूर्ण रही है। उन्होंने कहा, ‘मिर्जापुर: द मूवी के किरदारों को समझना कठिन था। खासकर अभिनेता के लिए पर हमने वह काम पहले ही कर लिया है।
भले ही हम एक सीरीज बनाएं, फिर भी वह हमारे लिए एक फिल्म ही है। हमारे लिए स्क्रीन के प्रारूप को समझना महत्वपूर्ण है। यही हमारा काम है। यही हमारी कला है। चाहे वह ओटीटी हो या बड़ा पर्दा, हमारे लिए तो बात एक जैसी ही है।’
व्यक्तिगत जीवन के बारे में क्या बताया?
अपने व्यक्तिगत जीवन में अभिनय के महत्तव के बारे में पंकज ने कहा, ’एक अभिनेता के रूप में, आपको जानना, पढ़ना और रिसर्च करना चाहिए। लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि आप कौन हैं, आप कहां से आए हैं और आप यहां कैसे पहुंचे हैं?
मिर्जापुर: द मूवी के बारे में
- 'मिर्जापुर द मूवी' ने 4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।
- सिनेमाघरों में फिल्म का कलेक्शन काफी अच्छा चल रहा है।
- अपनी रिलीज से पांच दिनों में फिल्म ने 114 करोड़ रुपये की कमाई की है।
- फिल्म की कास्ट में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल मुख्य किरदारों में है।
- वहीं इन स्टार्स के अलावा मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सत्येंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह अहम भूमिकाओं में हैं।