फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat 4 Reaction: ‘कुछ जीत हार से ज्यादा दुख देती हैं’, पंचायत सीजन 4 देख बोले फैंस- ‘ये सिर्फ शो नहीं…’

Tue, 24 Jun 2025 09:22 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Panchayat Season 4 Twitter Reaction: ‘पंचायत सीजन 4’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। यही कारण है कि शो रिलीज होते ही फैंस ने देख डाला और अब उस पर अपने रिएक्शन भी देने शुरू कर दिए हैं। जानते हैं शो देखने के बाद क्या है लोगों की प्रतिक्रिया।
विज्ञापन
पंचायत सीजन 4 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोगों का इंतजार खत्म हुआ और साल का सबसे मच अवेटेड शो ‘पंचायत सीजन 4’ अब रिलीज हो चुका है। प्राइम वीडियो ने रात 12 बजे ही पंचायत के चौथे सीजन को स्ट्रीम कर दिया। जिसके बाद इस सीरीज के इंतजार में बैठे लोगों ने एक बार में ही पूरी सीरीज निपटा डाली। लोगों को पंचायत का ये नया सीजन कैसा लगा, इसको लेकर अब लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी देनी शुरू कर दी हैं। जानते हैं ‘पंचायत सीजन 4’ को लेकर लोगों के क्या हैं ट्विटर रिएक्शन।

एक्टिंग और कहानी की तारीफ

विज्ञापन

पंचायत एक ऐसा शो है जिसकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इसीलिए लोग बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे थे। अधिकांश लोग चौथे सीजन को देखने के बाद इसकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्स पर सीरीज का रिव्यू करते हुए शो में कलाकारों के अभिनय और कहानी की तारीफ की। साथ ही इस सीजन में जो लव स्टोरी एड की गई है, उसकी भी तारीफ हो रही है। हालांकि, यूजर ने शो के कुछ एक सीन को बोरिंग बताया है।
 

 

एक दम मास्टरक्लास

विज्ञापन

एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, ‘पंचायत सीजन 4 सिर्फ एक शो नहीं है, यह सिनेमा का एक इंस्टीट्यूट है। कहानी, स्क्रीनप्ले और इमोशन सब कुछ एकदम मास्टरक्लास है। यह आपको हंसाता है, रुलाता है, हर फ्रेम बोलता है। कुछ जीत खुशी नहीं लातीं, कुछ जीतें हार से ज्यादा दुख देती हैं। यह सच है, यही पंचायत है।’
 

 

सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी फैंस को आई पंसद
कई यूजर्स को चौथे सीजन में रिंकी और सचिव जी की आगे बढ़ती लव स्टोरी काफी पसंद आ रही है। फैंस इसकी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही इसको लेकर कई मीम्स भी शेयर कर रहे हैं।
 


 

 

इस सीजन में कम हुई कॉमेडी
एक यूजर ने चौथे सीजन की कहानी को खिंचा हुआ बताया। साथ ही शो में इस बार पिछले तीन सीजन के मुकाबले कॉमेडी की डोज कम होने पर भी दुख व्यक्त किया। हालांकि, लोगों को सीरीज का इमोशन एंगल काफी पसंद आ रहा है।
 

 

यूजर्स ने शेयर किए मीम, बोले- दूर हो गई टेंशन
कई यूजर्स ने शो के अलग-अलग सीन को शेयर करते हुए शो की तारीफ की है। साथ ही इसको लेकर कई मीम्स भी शेयर किए हैं। जिनमें लोगों का कहना है कि ‘पंचायत सीजन 4’ देखकर उनकी टेंशन दूर हो गई।
 


 
 

 

फुलेरा के चुनाव रिजल्ट से दुखी हुए फैंस
कुछ एक यूजर ‘पंचायत सीजन 4’ में फुलेरा गांव में हुए चुनाव के परिणाम से दुखी हैं। हालांकि, कहानी का ट्विस्ट लोगों को पसंद आ रहा है।
 


 
विज्ञापन

पुरानी स्टारकास्ट के साथ आया नया सीजन
‘पंचायत’ टीवीएफ का शो है। इस शो के इससे पहले तीन सीजन आ चुके हैं, जिन्हें काफी पसंद किया गया है। फैंस चौथे सीजन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस सीजन में भी पिछले तीन सीजन वाली सेम स्टारकास्ट नजर आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें