करियर को लेकर कन्फ्यूज थीं सान्विका, नहीं करना चाहती थीं 9-5 की जॉब
पंचायत से लोगों के बीच में मशहूर हुईं सान्विका एक्टिंग की दुनिया में अपने माता-पिता से झूठ बोलकर आई हैं। उनके माता-पिता चाहते थे कि वो नौकरी करें, लेकिन सान्विका 9-5 की प्रॉपर जॉब नहीं करना चाहती थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो अपने पेरेंट्स से झूठ बोलकर घर से निकली थीं। सान्विका का कहना है कि वो अपने करियर को लेकर कन्फ्यूज थीं, बस वो जॉब नहीं करना चाहती थीं। फिर मुंबई में रह रही उनकी एक दोस्त ने उन्हें मुंबई आने को कहा। लेकिन ये इतना आसान नहीं था।
माता-पिता से झूठ बोलकर पहुंचीं मुंबई
सान्विका अपने पेरेंट्स से झूठ बोलकर मुंबई पहुंची थीं। इसका खुलासा खुद एक बार सान्विका ने करते हुए बताया कि मैंने घर पर मम्मी-पापा से कहा कि मुझे बेंगलुरु जाकर जॉब करना है। तो मुझे परमिशन मिली और फिर मैं बेंगलोर की जगह मुंबई अपनी दोस्त के पास पहुंच गई। इसके बाद कई महीनों तक सान्विका झूठ बोलकर ही मुंबई में रहीं और काम की तलाश करती रहीं।
कुछ और प्रोजेक्ट्स में भी आईं नजर, पंचायत से मिली पहचान
करियर की बात करें तो सान्विका ‘हजामत’, ‘कैदी बंद’ और ‘प्लान ए प्लान बी’ जैसे कुछ एक प्रोजेक्ट्स में भी नजर आई हैं। हालांकि, उन्हें पहचान पंचायत से ही मिली है। पहले सीजन में वो सिर्फ एक सीन को नजर आई थीं, लास्ट में जहां वो टंकी पर बैठकर सचिव जी के साथ चाय पीती हैं। इसके बाद दूसरे और तीसरे सीजन में रिंकी के किरदार को एक्सपोजर मिला और अब चौथे सीजन में रिंकी और सचिव जी की लव स्टोरी पूरी तरह से आगे बढ़ी है।
यह खबर भी पढ़ेंः ‘पंचायत 4’ की रिंकी का ये अंदाज देखा क्या? देखें तस्वीरें
सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं रिंकी
पंचायत में काफी सिंपल नजर आईं रिंकी असल जिंदगी में उतनी सिंपल नहीं हैं। हालांकि, सान्विका सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 48 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं। हालांकि, सान्विका के इंस्टाग्राम पर सिर्फ 9 पोस्ट ही हैं। जिनमें कुछ पंचायत के प्रमोशन से जुड़े हुए हैं, जबकि कुछ उनकी अलग-अलग फोटोज हैं। सान्विका की कुछ एक बोल्ड फोटोज भी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं।