फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat Season 3: क्या आपने सुना 'पंचायत 3' का सोहर 'हिंद के सितारा', मनोज की आवाज में- अइसन मनोहर मंगल..

Wed, 29 May 2024 10:53 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'पंचायत 3' ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। सीरीज की कहनी से लेकर दर्शकों को इसका गाना 'हिंद का सितारा' बेहद पसंद आ रहा है। 
 
विज्ञापन
पंचायत 3 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'पंचायत' सीरीज का सीजन 3 को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म हो चुका है, क्योंकि फुलेरा गांव और उसके वासी अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 28 मई को लौट आए है। सीरीज में हर किसी का किरदार पहले से ज्यादा दमदार नजर आया। फुलेरा गांव की जिंदगी पर आधारित इस सीरीज की कहानी के साथ ही इसका एक गाना काफी प्रसिद्ध हो रहा है, जो वास्तव में एक भोजपुरी सोहर है, जिसके बोल हैं 'ललना हिंद के सितारा'। 
विज्ञापन


'ललना हिंद के सितारा'
सीरीज को रिलीज हुए एक ही दिन हुआ है। इसका एक गाना 'ललना हिंद के सितारा' काफी लोकप्रिय हो रहा है। दरअसल, सीरीज का यह गाना भोजपुरी भाषा का एक प्रसिद्ध सोहर है। इस गाने को गायक मनोज तिवारी ने अपनी आवाज से सजाया है। बता दें कि इस प्रसिद्ध सोहर को भोजपुरी सिनेमा के जाने माने गायक गायत्री कुमार ठाकुर ने गाया था। अगर आपने यह सोहर नहीं सुना है तो आप भी इसे सुन लीजिए। इस गाने में दो कवियों की रचना झलकती है। इस सोहर को दो लोगों ने मिलकर लिखा है। आधे भाग को लहरी जी ने लिखा है, और दूसरे भाग को शिवानंद मिश्र ने लिखा है। इस सोहर को फिल्म जगत के अलावा भगवान राम के भव्य समारोह में भी गाया जाता है। 
विज्ञापन


गाने के लीरिक्स
बता दें कि संगीतमय कथावाचक राजन जी महाराज ने गाने 'ललना हिंद के सितारा' को 2018 में रायपुर की राम जन्म के पावन अवसर पर गाया था। सोहर के बोल काफी अच्छे हैं- ''अइसन मनोहर मंगल मूरत सुहावन सुंदर सूरत हो..'' अब तो आप समझ ही गए होंगे कि इस सोहर के बोल कितने मधुर हैं। इस सोहर को बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री ने श्री हनुमंत कथा के दौरान गाया था। भक्तों के बीच यह सोहर बेहद मशहूर है। यह सोहर हर किसी को इतना मंत्रमुग्ध कर देता है कि कोई भी इसे सुनने के बाद झूमने पर मजबूर हो जाता है।
विज्ञापन



'पंचायत 3' सीरीज के साथ ही इस फिल्म का गाना 'ललना हिंद के सितारा' भी दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। 'पंचायत' वेब सीरीज का यह तीसरा सीजन भी पिछले दो सीजन की तरह दिलचस्प और मनोरंजक है। 'पंचायत' सीरीज का सीजन 3 आपको हर उस स्वाद, हर उस मसाले का मजा देता है, जिसकी आशा लेकर आप इसे देख रहे हैं। फुलेरा गांव की यह दिलचस्प कहानी अब सोशल मीडिया पर भी छा गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें